एक्सप्लोरर

Gopalganj Bypolls: ‘MY’ में सेंधमारी की तैयारी, ओवैसी-साधु 'फैक्टर' से किसको होगा फायदा? किसे हो सकता नुकसान!

By Elections: बिहार में दो सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव है. गोपालगंज और मोकामा सीटों को दिलचस्प माना जा रहा. उपचुनाव में ओवैसी-साधु यादव की एंट्री हुई है. इससे अन्य पार्टियों पर भी प्रभाव पड़ सकता.

पटना: गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव (Gopalganj By polls) के लिए तीन नवंबर को वोटिंग होगी. छह नवंबर को नतीजे आएंगे. गोपालगंज में सीधा मुकाबला बीजेपी (BJP) और आरजेडी (RJD) के बीच माना जा रहा. बीजेपी से कुसुम देवी उम्मीदवार हैं जबकि आरजेडी ने मोहन गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है. इस उपचुनाव को ओवैसी-साधु यादव (Sadhu Yadav) की एंट्री ने और भी ज्यादा दिलचस्प बना दिया है. एआईएमआईएम की ओर से अब्दुल सलाम उम्मीदवार हैं. वहीं बीएसपी की ओर से साधु यादव की पत्नी इंदिरा यादव यानी कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की भाभी चुनावी मैदान में हैं.

एआईएमआईएम का बदल गया चुनाव चिह्न 

ओवैसी की पार्टी को एक झटका भी लगा है. एआईएमआईएम प्रत्याशी का चुनाव चिह्न बदल दिया गया है. ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम  के उम्मीदवार अब्दुल सलाम हैं. दूसरे प्रदेश की पार्टी का सिंबल लेकर चुनाव लड़ने की अनुमति भारत निर्वाचन आयोग से लेनी होती है. प्रत्याशी द्वारा अनुमति नहीं लेने के कारण उनका चुनाव चिह्न बदल दिया जाता है. इस उपचुनाव में एआईएमआईएम  के उम्मीदवार को उनकी पार्टी का चुनाव चिह्न नहीं दिया गया, लेकिन तब भी ओवैसी एक बड़े फैक्टर गोपालगंज में साबित हो सकते हैं. 

करीब 65000 मुस्लिम वोटर्स की संख्या

ओवैसी के बड़े फैक्टर साबित होने के पीछे का कारण यहां की मुस्लिम आबादी हो सकती है. गोपालगंज में मुस्लिम वोटरों की संख्या करीब 65000 है. ओवैसी की पार्टी इन वोटरों को साधने में लगी हुई है. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने मुस्लिम बहुल सीमांचल में सब को चौंकाकर जीत का झंडा गाड़ा था. पार्टी के पांच विधायक जीते थे. यही कारण था कि आरजेडी सत्ता से दूर रह गई थी, लेकिन बाद में चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गए थे. 

बीएसपी से चुनाव लड़ रहीं लालू यादव के साले साधु यादव की पत्नी

पूर्व सांसद एवं लालू यादव के साले साधु यादव की पत्नी इंदिरा यादव बीएसपी से चुनाव लड़ रहीं हैं. गोपालगंज में यादवों के बीच साधु यादव की अच्छी पकड़ है. वह स्थानीय हैं. गोपालगंज लालू यादव का गृह जिला होने के बावजूद 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में यहां पर महागंठबंधन से कांग्रेस लड़ी थी और तीसरे नंबर पर रही थी. 2020 में साधु यादव बीएसपी से चुनाव लड़कर 41 हजार वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे. गोपालगंज में करीब 45000 यादव वोटर हैं. 2004 के बाद आरजेडी यहां कभी नहीं जीत पाई है. 

क्या हो सकता बीजेपी के लिए प्लस पॉइंट?

साधु यादव यहां आरजेडी से 1995 में विधायक और 2004 में सांसद बने थे. लालू यादव से अनबन के बाद आरजेडी से अलग हो गए थे. साधु यादव और ओवैसी फैक्टर काम कर गया तो गोपालगंज में बीजेपी  की राह आसान हो सकती है. गोपालगंज सीट पर चार बार से लगातार बीजेपी के सुभाष सिंह जीत रहे थे. सिंह बिहार सरकार में मंत्री भी थे, लेकिन लंबे समय से बीमार थे. उनके निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है. 

बीजेपी ने खेला है सहानुभूति वोट फैक्टर

सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को बीजेपी से उम्मीदवार बनाया है जिससे सहानुभूति वोट पार्टी को मिलेगा. सुभाष सिंह राजपूत थे. गोपालगंज सीट पर करीब 56 हजार सवर्ण वोटर हैं. आरजेडी  उम्मीदवार मोहन गुप्ता वैश्य जाति से आते हैं. यहां वैश्य वोटरों की तदाद ज्यादा है. वह वैश्य जाति में यहां लोकप्रिय हैं और बड़े व्यवसायी भी हैं. 

आरजेडी के वैश्य उम्मीदवार की मजबूत है दावेदारी

वैश्य जाति बीजेपी  के वोटर माने जाते हैं, लेकिन मोहन गुप्ता के मैदान में उतरने से यह महागठबंधन की तरफ भी रुख कर सकते हैं. जेडीयू आरजेडी के साथ आने से इनकी दावेदारी भी मजबूत बताई जा रही. वह बिहार वैश्य महासंघ के उपाध्यक्ष भी हैं. वहीं इस विधानसभा सीट पर पिछड़ों का वोटबैंक करीब 50 हजार से ज्यादा है.

यह भी पढ़ें- Watch: नालंदा के हिलसा उपकारा में कैदी खेल रहे ताश पत्ती, वायरल वीडियो में खुद खोल रहे जेल प्रशासन की पोल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ड्राई स्टेट' बिहार में शराबबंदी की खुली पोल! शराब स्मगलिंग करने वाले 5 तस्कर गिरफ्तार, बड़ी खेप बरामद
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल! शराब स्मगलिंग करने वाले 5 तस्कर गिरफ्तार, बड़ी खेप बरामद
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget