एक्सप्लोरर

VIDEO: सावधान! नालंदा में युवक ने ऑनलाइन मंगाई स्मार्ट वॉच, पार्सल खुला तो निकली कंचा खेलने वाली गोली

Online Shopping Fraud: मामला नालंदा के बिहार थाना इलाके के भैंसासुर मोहल्ले का है. युवक ने कुछ दिन पहले मीशो से स्मार्ट वॉच ऑर्डर की थी. बुधवार को कंचे की गोली पार्सल होकर पहुंची है.

नालंदा: बिहार शरीफ के युवक ने ऑनलाइन माध्यम से स्मार्ट वॉच का ऑर्डर दिया था. जब बुधवार की दोपहर डिलीवरी बॉय उसका पार्सल लेकर पहुंचा तो पार्सल देखते ही सबके होश उड़ गए. डिब्बे से घड़ी की जगह कंचे खेलने वाली गोलियां निकली. मामला बिहार थाना इलाके के भैंसासुर मोहल्ले का है. जिस युवक के साथ धोखा हुआ उसका नाम विकास कुमार है. मीशो कंपनी से उसने अपने लिए स्मार्ट वॉच का ऑर्डर दिया था.

वॉच नहीं आई कंचे खेलने वाली गोली मिल गई

बताया गया कि विकास ने कुछ दिन पहले ऑर्डर देकर मीशो कंपनी से ऑनलाइन स्मार्ट वॉच मंगवाया था. इस घड़ी की कीमत 1620 रुपए थी. विकास कुमार ने बताया कि स्मार्ट वॉच पहनने की इच्छा थी. चार दिन पहले मीशो कंपनी पर एक स्मार्ट वॉच देखा जो काफी पसंद आई. इसके  पसंद आने के बाद ऑर्डर कर दिया. पैसा की भी ऑनलाइन पेमेंट की गई.अब बुधवार को डिलीवरी ब्वॉय इसे लेकर पहुंचा तो खोलने पर स्मार्ट वॉच की जगह कांच की गोली मिली. विकास कुमार होशियार निकले क्योंकि डिलीवरी बॉय के सामने ही पैकेट उसे खोलने को कहा था. जब इसकी हकीकत सामने आई तो आसपास के लोगों इसे देखने के लिए पहुंच गए. काफी किरकिरी होने लगी. विकास कुमार ने डिलीवरी बॉय को अपना सामान वापस कर दिया. विकास ने कंपनी से कंप्लेन करने की बात कही है.

पहले भी हो चुका है ये खेला

वहीं कुछ दिन पहले ही मीशो कंपनी से परवलपुर में एक व्यक्ति ने ड्रोन कैमरा ऑर्डर करके मंगाया था. जब डिलीवरी ब्वॉय डिलीवरी करने पहुंचा था तो पैकेट से लैपटॉप की जगह आलू निकला था. उसके बाद यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. हालांकि मीशो कंपनी से लोग इसलिए सामान मंगवाते हैं कि क्योंकि इस साइट पर कम कीमत दिखाई जाती है. ऑर्डर करने के बाद जब सामान की डिलीवरी लेकर डिलीवरी ब्वॉय पहुंचता है तो मामला अलग हो जाता है. हालांकि हमेशा ऐसा नहीं होता है पर जब भी होता है उसका वीडियो वायरल हो जाता है.

यह भी पढ़ें-VIDEO: ‘कुढ़नी जीतेंगे तो पिता लालू भी पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे’, मंच पर पापा और बहन को लेकर भावुक हुए तेजस्वी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget