एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में प्रेमी के संग भागकर लड़की ने की थी शादी, अब हो गया खौफनाक अंत...

Nawada Crime News: मामला नालंदा के तेल्हारा थाना इलाके के केशोपुर गांव है. लड़की की मां का आरोप है कि बेटी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की गई है.

Nalanda Murder: बिहार के जहानाबाद की रहने वाली लड़की ने नालंदा के रहने वाले प्रेमी से शादी तो कर ली लेकिन जीवन जीने से पहले ही उसका खौफनाक अंत हो गया. मामला नालंदा के तेल्हारा थाना इलाके के केशोपुर गांव है. केशोपुर गांव से एक लड़की का शव मिला है. लड़की की मां का आरोप है कि बेटी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की गई है. बुधवार (27 मार्च) की रात घटना को अंजाम दिया गया है. लड़की की उम्र करीब 18 साल के आसपास है.

बताया जाता है कि पड़ोसी ने इस घटना की सूचना लड़की के परिवार वालों को दी थी. इसके बाद आनन-फानन में पुलिस के साथ उसके परिजन गुरुवार (28 मार्च) की सुबह ससुराल पहुंचे. घर पर लड़की के शव को छोड़कर बाकी सभी लोग फरार थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

करीब एक साल पहले हुई थी शादी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि केशोपुर गांव निवासी शंकर कुमार से अंजली कुमारी का प्रेम विवाह हुआ था. अंजली जहानाबाद की रहने वाली थी. अंजली ने रिश्तेदार में ही शंकर कुमार के साथ घर से भागकर शादी कर ली थी. शादी के लिए दोनों के परिजन तैयार नहीं हुए थे. इसको लेकर दोनों के परिवार के बीच विवाद हो रहा था. करीब एक साल पहले शादी हुई थी.

लड़की की मां सुमिंत्री देवी ने बताया कि शादी करने के बाद शंकर उनकी बेटी को घर नहीं ले गया था. ओडिशा में रखकर कुछ प्राइवेट काम करता था. पहली बार यह होली पर पत्नी को लेकर घर आया था. इसके बाद फिर विवाद हुआ. लड़के के परिजन अंजली को रखने के लिए तैयार नहीं थे. आरोप है कि बुधवार की रात उसके साथ मारपीट की गई. इसमें उसकी जान चली गई. गले पर निशान है.

मां ने आगे बताया कि बेटी का पति समेत परिवार के अन्य लोग घर से फरार हैं. सभी लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है. शादी करने के बाद लड़का पैसा मांगता था. हम लोगों ने पैसे नहीं दिए थे क्योंकि परिवार की मर्जी से यह शादी नहीं हुई थी.

इस मामले में तेल्हारा थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. परिवार वालों ने बताया है कि प्रेम प्रसंग में लड़की ने शादी की थी. होली पर लड़का अपने गांव लेकर आया था फिर हत्या कर दी गई है. परिवार वालों से और भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- Nawada News: नवादा में शराब माफिया को पकड़ने गई टीम पर हमला, पथराव में 4 पुलिसकर्मी जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर तेज प्रताप ने दी बधाई, 'प्रचंड विजय...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर तेज प्रताप ने दी बधाई, 'प्रचंड विजय...'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget