एक्सप्लोरर

Nawada News: नवादा में शराब माफिया को पकड़ने गई टीम पर हमला, पथराव में 4 पुलिसकर्मी जख्मी

Nawada Attack on Police: काशीचक थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मधेपुरा गांव के पासवान टोला में छापेमारी करने के लिए पहुंची थी. गाड़ी से उतरते ही उन लोगों पर हमला हो गया.

Nawada Attack on Bihar Police: नवादा में शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर बुधवार (27 मार्च) की रात हमला हो गया. इस हमले में थाना प्रभारी और पुलिस के तीन जवान जख्मी हो गए. मामला काशीचक थाना क्षेत्र का है. मधेपुरा गांव में शराब माफिया को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गई थी. इसी दौरान उन पर हमला कर दिया गया.

गाड़ी से उतरते ही हुआ पुलिस पर हमला

काशीचक थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मधेपुरा गांव में शराब का धंधा किया जा रहा है. इस सूचना के आधार पर वह अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे. वे जैसे ही गाड़ी से उतरे तो शराब माफिया ने हमला कर दिया. उन्होंने कहा कि शराब बिक्री की सूचना पर मधेपुरा गांव के पासवान टोला में छापेमारी करने के लिए पुलिस पहुंची थी.

30 नामजद और 80 अज्ञात पर केस दर्ज

वहीं इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. 30 नामजद और 80 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है. पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी में जुट गई है. हालांकि पुलिसकर्मी को चोट लगी है और जख्मी हुए हैं लेकिन गांव के लोगों की ओर से पुलिस पर ही आरोप लगाए जा रहे हैं.

गांव के लोगों ने पुलिस पर लगाया आरोप

उधर नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मी सादे लिबास में बुधवार को गांव से गुजर रहे थे. इस बीच बच्चों ने पुलिसकर्मियों को मिट्टी लगा दिया जिससे पुलिसकर्मी उग्र हो गए और होली खेल रहे बच्चों और युवाओं की उन लोगों ने पिटाई कर दी. इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और रोड़ेबाजी शुरू कर दी. इसके बाद वे लोग भाग गए. बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल ग्रामीण पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा रहे हैं लेकिन इस पर पुलिस का कोई बयान नहीं आया है.

यह भी पढ़ें- जीतन राम मांझी ने किया नामांकन, पर्चा दाखिल करने से पहले जगन्नाथ मंदिर पहुंचे कुमार सर्वजीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget