एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में दो पक्ष भिड़े, मारपीट और पथराव में 3 घायल, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

Nalanda Crime News: नालंदा के बिहार थाना इलाके की घटना है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. तीन जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.

Nalanda Two Groups Fight: नालंदा के बिहार थाना इलाके के सकुनत कला मोहल्ला के पास रविवार (02 जून) की सुबह नशेड़ियों का दो पक्ष आपस में भिड़ गया. इस घटना में तीन युवक जख्मी हो गए. पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों पक्षों की ओर से ना सिर्फ मारपीट हुई बल्कि पथराव भी हुआ है. सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस और वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे तब जाकर मामला शांत हुआ.

घायल तीन युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जख्मी होने वालों में बरबीघा बस स्टैंड के पास तकिया पर निवासी एहसान खान, सकुनत कला निवासी कारू कुमार और पवन कुमार शामिल हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जख्मी एहसान खान ब्राउन शुगर का सेवन करता है. नशे में अपने आधा दर्जन साथियों के साथ सकुनत कला मोहल्ले में घुस गया और कारू कुमार के साथ मारपीट करने लगा. इसमें कारू कुमार को सिर फट गया जिसके बाद सकुनत कला मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े. एहसान खान को पकड़ लिया और पिटाई कर दी.

जख्मी कारू ने बताई पूरी घटना

हालांकि पुलिस सही समय पर पहुंच गई जिसके बाद लोगों के चंगुल से उसे छुड़ाया गया नहीं तो वह मॉब लिंचिंग का शिकार हो जाता. जख्मी कारू ने बताया कि वह घर के दरवाजे के पास बैठा हुआ था तभी अचानक नशे की हालत में एहसान खान 6 और लोगों के साथ पहुंचकर मारपीट करने लगा. इस हमले के बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई. मोहल्ले के कई लोग दौड़े तब तक कई बदमाश फरार हो गए लेकिन एहसान पकड़ा गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में ब्राउन शुगर का धंधा किया जाता है. नशा करने के बाद युवक आपस में भिड़ जाते हैं. पुलिस ने नशेड़ी एहसान खान समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

इस मामले में बिहार थाना पुलिस ने बताया कि नशेड़ी आपस में भिड़े थे. पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. तीन जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.

यह भी पढ़ें- Chhapra Firing: छपरा में चाय पीने गए शख्स को बदमाशों ने सिर में मारी गोली, रेफर किया गया पटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget