एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में भाई ने भाई को मार डाला, घटना के बाद फरार हो गया आरोपी, पिता ने बताई पूरी बात

Brother Killed Brother: घटना जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के कोनन गांव की है. मृतक मंटू चौधरी की 28 साल उम्र थी. बीच-बचाव करने गए पिता की भी उसने पिटाई कर दी.

नालंदा: शराब के नशे में धुत एक भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी. घटना जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के कोनन गांव की है. मंगलवार (2 मई) की रात छोटा भाई शराब के नशे में धुत होकर घर आया था. बड़े भाई के साथ मारपीट करने लगा. बड़ा भाई जमीन पर गिर गया इसके बाद भी छोटा भाई पीटता रहा जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद वह पत्नी के साथ घर छोड़कर फरार हो गया.

हत्या की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के लोगों से इस संबंध में पूछताछ की. मृतक की पहचान राजेंद्र चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र मंटू चौधरी के रूप में की गई है. हत्या का कारण बताया जाता है कि रात में शराब के नशे में धुत होकर छोटा भाई शंकर घर आया था. फिर बड़े भाई मंटू चौधरी के साथ घरेलू बात को लेकर वह झगड़ा करने लगा.

बीच-बचाव करने गए पिता को भी पीटा

पिता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि उनका छोटा बेटा शराब के नशे में धुत होकर घर आया था. अचानक झगड़ा करने लगा. वह खुद बीच-बचाव करने के लिए भी गए थे. इस पर बेटे ने उनकी भी पिटाई कर दी. इसके बाद वह साइड हो गए. फिर छोटे बेटे ने लाठी से बड़े बेटा के ऊपर हमला कर दिया. बीच-बचाव करने के लिए कोई नहीं गया. नशे में धुत छोटा बेटा बेरहमी से मारता चला गया जिससे बड़े बेटे की मौत हो गई.

अस्थावां थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि भाई भाई में झगड़ा हुआ था. इसी दौरान छोटे भाई शंकर ने बड़े भाई के ऊपर लाठी से हमला कर दिया जिससे मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों भाई में पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था. इसी में छोटे भाई ने बड़े भाई के साथ मारपीट की है. जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Uma Krishnaiah News: 'CM फील्ड में काम नहीं करेंगे...', जी कृष्णैया की पत्नी ने बताया सरकार को क्या लेना चाहिए निर्णय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'
कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget