एक्सप्लोरर

Muzaffarpur Rice Mill Boiler Burst: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में राइस मिल का बॉयलर फटा, 3 लोग जख्मी, दो की हालत गंभीर

Muzaffarpur News: कुढ़नी थाना क्षेत्र के चंद्रहट्टी में राइस मिल है. सभी घायलों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. खौलते पानी से चेहरा, पीठ समेत शरीर का काफी हिस्सा जल गया है.

मुजफ्फरपुर: जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के चंद्रहट्टी में गुरुवार की देर शाम एक राइस मिल में बॉयलर फट गया. राइस मिल में काम कर रहे संचालक सकिंदर सिंह (45 वर्ष) और दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए. ड्रम फटने से खौलता हुआ पानी इन तीनों के ऊपर गिरा जिससे चेहरा, पीठ समेत शरीर का काफी हिस्सा जल गया. शरीर से चमड़ा हट गया. आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई. सभी घायलों को एसकेएमसीएच (SKMCH) में भर्ती कराया गया है.

संचालक सकिंदर सिंह के अलावा जो दो मजदूर घायल हुए हैं उनमें मिथिलेश मांझी (35 वर्ष) और अमरजीत (25 वर्ष) की हालत नाजुक बताई जा रही है. तीनों का इलाज बर्न वार्ड में हो रहा है. वहीं इस घटना को लेकर अभी घायलों से लेकर उनके परिचित और स्थानीय लोग भी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं. घायल संचालक सकिंदर ने बताया कि शाम में वे लोग काम कर रहे थे. इसी दौरान ऊपर से एक ईंट गर्म पानी वाले ड्रम में गिरा. ईंट के गिरते ही गर्म पानी का छींटा उन लोगों के शरीर पर गिरा जिससे वे लोग जल गए. 

Muzaffarpur Rice Mill Boiler Burst: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में राइस मिल का बॉयलर फटा, 3 लोग जख्मी, दो की हालत गंभीर

ड्रम फटने की बात से किया इनकार

इधर राइस मिल में ड्रम फटने की बात से इनकार कर दिया. हालांकि घटनास्थल की तस्वीर काफी भयावह है. एक ड्रम के चिथड़े उड़े थे. इसी में गर्म पानी था जो फटने के बाद तीनों के शरीर पर पड़ा था. जिस तरह से तीनों झुलसे हुए हैं उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि विस्फोट कैसा रहा होगा. घटना की सूचना के बाद तुर्की और कुढ़नी थाने की पुलिस जांच में जुट गई है. तुर्की ओपी प्रभारी रवि प्रकाश ने भी बताया कि घटना की जानकारी मिली है. छानबीन की जा रही है. पुलिस बयान दर्ज करने में जुटी है. पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह किस तरीके से ब्लास्ट हुआ है.

सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख

इधर, घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है. मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल सभी मजदूरों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

यह भी पढ़ें- Patna News: शेयर मार्केट में हुआ घाटा तो भरपाई के लिए पत्नी का लेना चाहा सहारा, एक मैसेज ने उड़ाए सबके होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget