एक्सप्लोरर

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में पेड़ पर यूट्यूबर का लटकता हुआ मिला शव, कॉल मिस्ट्री सुलझाने में जुटी पुलिस

YouTuber Murder: मामला तुर्की थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान छाजन निवासी गौरव के रूप में हुई है. मौके पर एफएसएल की टीम जांच के लिए पहुंची हुई है.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक यूट्यूबर की हत्या कर दी है और उसके बाद शव को एक बगीचे में पेड़ से लटका दिया. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार की सुबह मृतक के परिवार वालों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई. मामला जिले के तुर्की थाना क्षेत्र का है. 

बता दें कि जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन निवासी गौरव रात में खाना खाकर सोने चला गया. करीब 11 बजे किसी अज्ञात नंबर से उसके मोबाइल पर कॉल आया जिसके बाद वो अपनी मां इंदल देवी को बोला कि वह थोड़ी देर में आता है और घर से निकल गया. काफी देर होने के बाद भी गौरव घर नहीं लौटा. परिजनों ने गौरव की खोजबीन शुरू की. ग्रामीणों को मंगलवार को बगीचे में गौरव का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला. जिसके बाद परिजन आनन फानन में मौके पर पहुंचे और शव को देखते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया.

परिजन का कहना है कि उसका बेटा पत्रकारिता करता था. सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची. जांच पड़ताल के बाद शव को पेड़ से नीचे उतारा गया उसके बाद एफएसएल की टीम को बुलाया गया. एफएसएल की टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की. पुलिस ने मौके से गौरव का मोबाइल, गमछा समेत कई सामान जब्त किया है. 

जल्द बदमाशों की होगी गिफ्तारी- थाना प्रभारी 

वहीं, पूरे मामले पर तुर्की थाना प्रभारी कुमार प्रमोद सिंह ने बताया कि एक युवक का शव मिला है. प्रथम दृष्टया में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. अभी एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. जांच की जा रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार के लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: समस्तीपुर में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget