एक्सप्लोरर

Bihar News: मुजफ्फरपुर में दो गुटों में हुई थी हिंसक झड़प, भारी संख्या में पुलिस बल कर रही है कैंप

Muzaffarpur News: मामला सकरा थाना क्षेत्र का है. हिंसक झड़प के बाद मुजफ्फरपुर में पुलिस एक्शन में दिख रही है. डीएसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में कई थाना की पुलिस कैंप कर रही है.

मुजफ्फरपुर: जिले के सकरा थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात दो गुटों में विवाद हो गया था. इस विवाद के बाद जमकर उपद्रव और आगजनी की घटना हुई थी. घटनास्थल पर पुलिस कैंप रही है. इस मामले को लेकर रविवार को डीएसपी मनोज कुमार पांडेय ने कहा दोनो पक्ष के लोग के साथ समझौता कराया गया है. अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. पुलिस मामले को लेकर अलर्ट मोड पर है. पुलिस इलाके में निगरानी रखी हुई है.

भारी संख्या में पुलिस कर रही है कैंप

मामला सकरा थाना क्षेत्र के रामपुर बखरी गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात दो गुटों में विवाद हो गया था. इस घटना में कई दुकानों में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में कई थाना की पुलिस पहुंची. उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद पुलिस ने माहौल शांत कराया. वहीं, अब बताया जा रहा है कि स्थिति में नियंत्रण में है.

रामनवमी पर्व के दौरान हुई थी घटना 

पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. दोनों ही पक्षों के लोगों को शांति समिति के सदस्यों ने समझौता करा दिया. पुलिस ने मामला शांत करा लिया है. घटनास्थल पर प्रशासन की टीम कैंप कर रही है. पुलिस अभी भी अलर्ट मोड पर है. पुलिस क्षेत्र में एहतियातन कर कदम उठा रही है. पुलिस उपद्रव करने वालों को भी चिन्हित करने में जुटी हुई है. रामनवमी पर्व के दौरान घटना हुई थी, जिसके बाद से तनाव का माहौल बन गया था. वहीं, बता दें कि रामनवमी जुलूस के दौरान बिहार के दो जिला सासाराम और नालंदा में हिंसक घटना हुई थी.

ये भी पढ़ें: Bihar Violence: बिहार में हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा- बंगाल के रास्ते पर जा रहा राज्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget