एक्सप्लोरर

Bihar Violence: बिहार में हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा- बंगाल के रास्ते पर जा रहा राज्य

Bihar Politics: बिहार में लगातार हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अब बिहार भी बंगाल के रास्ते पर जा रहा है.

Bihar Political News: बिहार में लगातार हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अब बिहार भी बंगाल के रास्ते पर जा रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश के गृह जिला नालंदा और सासाराम की घटना की जानकारी सीएम को नहीं है, उनको इस्तीफा देनी चाहिए. 

'हिन्दुओं पर हो रहा है अत्याचार'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदू अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है. इसके साथ ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को चैलेंज करते हुए कहा कि वे बोलते क्यों नहीं, वह केवल मुस्लिमों के सीएम हैं.हिंदू भी उनको वोट करते हैं.उन्होंने कहा कि सासाराम में बम ब्लास्ट हुआ है और अधिकारी तक झूठ बोल रहे हैं.मीडिया ने भी इसको बेनकाब किया है.

Bihar Census: बिहार में 15 अप्रैल से शुरू होगा जातीय जनगणना का दूसरा दौर, घर मिला बंद तो ऐसे ली जाएगी जानकारी

'अधिकारी भी हैं पलटू राम'

गिरिराज सिंह ने रोहतास जिले के अधिकारियों को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि यहां के अधिकारी भी पलटू राम है. उन्होंने आरोप लगाया कि नालंदा में सोची समझी साजिश के तहत हमला कराया गया है. इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि नालंदा में दो लोग की मौत हुई है. इससे साबित हो गया है कि सीएम नीतीश कुमार जनता को सुरक्षा देने में विफल हो चुके हैं.

उन्होंने कहा कि 'नीतीश कुमार की प्रशासन पर पकड़ नहीं है इसलिए अगर वे नालंदा को नहीं बचा पाए, वहां के हिंदूओं को नहीं बचा पाए तो क्या नालंदा के हिंदू सब छोड़कर भाग जाए? अगर रामनवमी नालंदा में न मने तो क्या पाकिस्तान, बांग्लादेश मलेशिया में मने.'

बिहार के कुछ जिलों में तनाव
गौरतलब है कि रामनवमी के अवसर पर पहले रोहतास जिले के सासाराम और फिर नालंदा के बिहार शरीफ में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं सामने आई थी. इन दोनों ही स्थानों में दर्जनों लोगों के जख्मी होने के साथ ही, बिहार शरीफ में एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है.

हालांकि, पुलिस प्रशासन ने वक्त रहते हिंसा पर काबू पाने के साथ ही उपद्रवियों की धरपकड़ भी तेज कर दी है. अब तक बिहार शरीफ से 80 और सासाराम से 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. हालांकि, बम विस्फोट के बारे में पुलिस ने बताया कि बम विस्फोट में जो लोग घायल हुए हैं वे खुद बम बना रहे थे, तभी दुर्घटना के शिकार हो गए. इस संबंध में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March LIVE: तेजस्वी हिरासत में, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, RJD नेता बोले- CM सम्राट के इशारों पर सब हुआ
तेजस्वी हिरासत में, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, RJD नेता बोले- CM सम्राट के इशारों पर सब हुआ
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget