एक्सप्लोरर

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से फैली सनसनी, प्रेम प्रसंग में दिया गया वारदात को अंजाम

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर के मौजमा गांव में शनिवार को नहर किनारे दो शव मिले हैं. मृतक चाचा और भतीजे थे. वहीं, इस मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. नहर के किनारे शनिवार को दो लोगों की लाश मिली है. प्रेम प्रसंग में गोली मारकर हत्या करने की बात कही जा रही है. मौके पर ग्रामीण की भीड़ जुट गई. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. घटना पारू थाना क्षेत्र के मौजमा गांव की है. बताया जा रहा है कि मृतक रिश्ते में आपस में चाचा और भतीजे थे. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. इलाके में दहशत का माहौल हो गया है.

परिजनों ने बताया- दोनों को बुलाया गया था कॉल करके

मृतकों की पहचान पारू थाना क्षेत्र के मोहजमा निवासी सूरज दास 18 वर्ष और 14 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वारदात को लेकर परिजन ने बताया कि कॉल करके दोनों को बुलाया गया था फिर घटना को अंजाम दिया गया है. वहीं, इस मामले में पुलिस तीन आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. 

हर बिंदु पर जांच में जुटी पुलिस 

पूरे मामले में ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि पारू थाना क्षेत्र में दो लोगों की गोली मारकर हत्या की गई है. अब तक की जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या की बात सामने आई है. मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. मृतक के परिजनों ने बताया कि कॉल कर बुलाया गया था. सीडीआर निकाली जा रही है. एफएसएल टीम भी मौके पर जांच कर रही है. मामले के हर बिंदु पर जांच की जा रही है. पुलिस की टीम मामले का जल्द ही खुलासा करेगी और बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Patna Crime: राजधानी पटना में लुटेरों ने तनिष्क ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, लाखों की लूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget