एक्सप्लोरर

बिहारः सीतामढ़ी में गोली मारकर चिमनी मालिक की हत्या, रुपये से भरा थैला लूटा

समाचार लिखे जाने तक लूट की रकम का पता नहीं चल सका था. स्थानीय लोगों के अनुसार, रुपये से भरा थैला लूटने की नीयत से ही अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है.

सीतामढ़ीः रीगा थाना क्षेत्र के कुशमारी-खैरवा पथ पर कुशमारी गांव के समीप रविवार को अज्ञात अपराधियों ने एक चिमनी मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के कुशमारी गांव निवासी राजेंद्र महतो के 40 वर्षीय पुत्र अजय महतो के रूप में हुई है. मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

अजय महतो अपने भाई शंभू महतो के साथ अपने ईंट भट्ठा पर जा रहा था. हर रविवार को भट्ठा में काम करने वाले मजदूरों को साप्ताहिक भुगतान करते थे. रविवार दोपहर तीन बजे पल्सर पर सवार तीन अपराधियों ने कुशमारी गांव के समीप से चिमनी संचालक अजय महतो का पीछा करना शुरू किया. चिमनी पर पहुंचने से पूर्व ही खदेड़कर अपराधियों ने अजय महतो के सीने में गोली मार दी और रुपयों से भरा थैला लूट किया.

लूटने की नीयत से आए थे बाइक सवार अपराधी

आनन-फानन में भट्ठा में काम करने वाले मजदूर सीतामढ़ी शहर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ले गए जहां चिकित्सक ने अजय महतो को मृत घोषित कर दिया. समाचार लिखे जाने तक लूट की रकम का पता नहीं चल सका था. स्थानीय लोगों के अनुसार, रुपये से भरा थैला लूटने की नीयत से ही अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है.

मृतक अजय महतो के तीन पुत्र हैं जिनकी शादी नहीं हुई है. घटना की खबर सुनकर मृतक की पत्नी पूनम देवी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया गया है कि अजय महतो अपने पूरे परिवार के साथ सीतामढ़ी पासवान चौक पर किराया के  मकान में रहता था. समय-समय पर अपने घर कुशमारी एवं ईंट भट्ठा पर आया-जाया करता था. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुबोध कुमार व एसआई अजय कुमार मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गए. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः डिप्टी सीएम ने केंद्र को लिखी चिट्ठी, ESIC बिहटा में सैन्य बल चिकित्सा से डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति की मांग

सुपौलः शर्मसार हुई मानवता! कोसी नदी के किनारे स्थानीय लोगों ने नहीं जलाने दिया कोरोना पीड़ित का शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget