एक्सप्लोरर

Bihar Politics: डूबते हुए जहाज हैं सीएम नीतीश कुमार, मुंगेर में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह

Change Bihar Campaign: आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार डूबते हुए जहाज हैं, जिससे हम निकल चुके हैं. जहाज के डूबने का कारण उसके कप्तान है. मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा पर भी उन्होंने चुटकी ली.

Munger News: अपने एक दिवसीय राजनीतिक दौरे 'बदलो बिहार' के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह मुगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के खंड बिहार पहुंचे. यहां पर वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे. उन्होंने नीतीश कुमार को डूबता हुआ जहाज बता दिया. जानकारी हो कि एक समय में आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता माने जाते थे.

जिला प्रशासन ने बढ़ाया कार्यक्रम का समय

सोमवार (13 फरवरी) को मुंगेर से लगभग 40 किलोमीटर दूर हवेली खड़गपुर प्रखंड के खंड बिहार बेसिक स्कूल के मैदान में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने अपने 'बदलो बिहार'अभियान की शुरूआत की. दरअसल यहां पर उनका कार्यक्रम सुबह 11 बजे से ही था. लेकिन, रविवार को ही जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के समय को आगे बढ़ा दिया था. जिला प्रशासन का कहना था कि 11 बजे कार्यक्रम शुरू होने से स्कूल में पढ़ाई बाधित होगी. जिला प्रशासन के इस कदम के बाद कार्यक्रम का समय बदलकर स्कूल के बंद होने के बाद शाम चार बजे कर दिया गया. 

बदलो बिहार अभियान की शुरूआत

इस दौरान कार्यक्रम में लगभग एक हजार लोगों की मौजूदगी के बीच आरसीपी सिंह ने अपने 'बदलो बिहार' अभियान की शुरूआत की. इस दौरान आरसीपी सिंह ने कह कि राज्य की सरकार और जिला प्रशासन नहीं चाहती थी कि यह अभियान चले. इस कारण कार्यक्रम को रद्द करवाने के कई उपाय भी किए गए. लेकिन, सभी असफल हो गये. इस आरसीपी सिंह ने स्पष्ट किया कि हम किसी पार्टी के साथ जाएं या न जाएं, महागठबंधन के साथ तो नहीं जाएंगे. जब बिहार में एनडीए की सरकार थी, तब ऐसा नहीं होता था, आज देखिए कैसे कपड़फोड़ी हो रही है.

कप्तान की गलती के कारण डूबा जहाज- आरसीपी

अपने संबोधन के दौरान आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार डूबते हुए जहाज हैं, जिससे हम निकल चुके हैं. उन्होंने कहा कि जहाज के डूबने का कारण उसके कप्तान की ही गलती है. मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा पर भी उन्होंने चुटकी ली. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ये समाधान यात्रा नहीं, पटना छोड़ने की जुगाड़ यात्रा है. पटना रहेंगे तो उन्हें परेशानी झेलनी होगी. इससे बचने के लिए वे यात्रा कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: गुलाम रसूल बलियावी के बयान पर BJP का निशाना, कहा- ये भारतीय सेना के खिलाफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?
बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?
'सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं', इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला
'सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं', इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
बिहार में 1731 KYP सेंटर बंद! पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा
बिहार में 1731 KYP सेंटर बंद! पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget