एक्सप्लोरर

VIP MLA Joins BJP: मुकेश सहनी को बड़ा झटका, VIP के तीनों विधायक BJP में शामिल, डिटेल में पढ़ें पूरी खबर

विधानसभा अध्‍यक्ष से मुलाकात के बाद बीजेपी में शामिल होने की जानकारी दी गई है. मुकेश सहनी के लिए अबतक का यह सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है.

पटनाः बिहार सरकार (Bihar Government) के पशुपालन मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के संस्‍थापक मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) को बड़ा झटका लगा है. वीआईपी के सभी तीन विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. विधानसभा अध्‍यक्ष से मुलाकात के बाद बीजेपी में शामिल होने की जानकारी दी गई है. पार्टी के तीनों विधायक राजू सिंह, मिश्री लाल और स्वर्णा सिंह भाजपा में शामिल हुए. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने तीनों विधायकों को मान्यता दी है.

वीआईपी के पास निर्वाचित प्रतिनिधियों के तौर पर केवल यही तीन विधायक और एक विधान पार्षद मुकेश सहनी खुद हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) 7.30 में प्रेस मीडिया को संबोधित करेंगे. इस प्रकरण के बाद बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ वीआईपी पार्टी के तीनों विधायक मिश्रीलाल यादव, राजू सिंह और स्वर्णा सिंह पहुंचे बिहार विधानसभा अध्यक्ष से मिले हैं. 

आज ही सहनी ने कहा- हमारी लड़ाई हक, अधिकार के लिए
बता दें कि बिहार के बोचहां विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में बुधवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की प्रत्याशी डॉ. गीता कुमारी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. इस मौके पर बिहार के मंत्री और वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी, पूर्व मंत्री रमई राम और बैरिया, उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रसाद सिंह तथा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति भी उपस्थित रहे. इस दौरान एक जनसभा को संबोधित मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि बोचहां सीट से पहले भी उनकी पार्टी को लोगों ने समर्थन दिया था और आज एक बार फिर यह लोगों को जनसमर्थन बता रहा है कि इस चुनाव में भी हम जीतेंगे. उन्होंने फिर दोहराया कि लोग लड़ते हैं राज करने के लिए, लेकिन हम लड़ते हैं अपने हक-अधिकार के लिए. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सीएम नीतीश के साथ हुई बहस पर बिहार विधानसभा स्पीकर विजय सिन्हा ने क्या कहा? जानिए

यूपी चुनाव के बाद से बीजेपी है नाराज
बिहार में बोचहां विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. एनडीए में शामिल वीआईपी के विधायक मुसाफिर पासवान के निधन से उपचुनाव हो रहा है लेकिन एनडीए से बीजेपी उपचुनाव लड़ रही है. बेबी कुमारी को प्रत्याशी बनाया है. उपचुनाव के लिए यह सीट बीजेपी ने वीआईपी को नहीं दी है. ऐसा इसलिए बीजेपी ने किया क्योंकि बीजेपी के मना करने के बावजूद वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश में 53 सीटों पर चुनाव लड़े थे. 

दो महीने के अंदर मुकेश सहनी के एमएलसी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. उसके बाद उनका मंत्री पद भी जा सकता है. अब उपेंद्र कुशवाहा ने नाराजगी व्यक्त की है. उनके बयान से साफ दिखा कि जेडीयू वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के समर्थन में है. मांझी की पार्टी भी सहनी के समर्थन में है.

यह भी पढ़ें- Lalu Prasad Yadav Health News: 'अब हमारे पिता को रिहा कर देना चाहिए' तेज प्रताप यादव ने केंद्र सरकार से की यह मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, राम मंदिर दान चोरी समेत इन मुद्दों पर चर्चा
उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, राम मंदिर दान चोरी समेत इन मुद्दों पर चर्चा
Embed widget