एक्सप्लोरर

'ऐसे PM से शर्मिंदा हैं', प्रधानमंत्री की मधुबनी रैली पर भड़के पप्पू यादव, कहा- इस समय में भी...

पप्पू यादव ने पीएम मोदी और अमित शाह पर पहले भी हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि आखिर सेना में जवानों की जो कमी है उसको क्यों नहीं पूरा किया जा रहा. अब मधुबनी दौरे को लेकर पीएम से तीखे सवाल किए हैं.

Pappu Yadav News: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर लगातार निशाना साध रहे हैं. एक बार फिर गुरुवार को उन्होंने पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जब पूरा देश गम में डूबा है, ऐसे में रैली क्यों की जा रही है. प्रधानमंत्री को ऐसे समय में भी चुनावी रैली की पड़ी है, जब कि ये समय पीड़ित परिजनों के साथ खड़े होने और आंतकियों के सबक सीखने का था. 

पप्पू याद ने पीएम के दौरै पर कसा तंज 

पप्पू याद ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा, "प्रधानमंत्री जी यह अक्षम्य अपराध है, पूरा देश शोक में डूबा है. आप बिहार में आकर राजनीतिक रैली कर रहे हैं मंच पर बैठ हंसी-खुशी के माहौल में ठहाके मार कैसा शोक मना रहे हैं? पीड़ित परिवारों की असह्य वेदना का आपलोगों के पत्थर दिल पर कोई असर नहीं पड़ रहा. ऐसे PM से शर्मिंदा हैं!"

हालांकि इस कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही सादगीपूर्ण तरीके से किया गया. किसी भी तरह का स्वागत समारोह या उत्सव नहीं किया गया. पीएम की सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया. बिहार के सभी पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. सख्त सुरक्षा के बीच पीएम मोदी का ये दौरा रखा गया था. कार्यक्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शामिल रहे. 

पप्पू यादव ने सेना बहाली को लेकर क्या कहा?

बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी पप्पू यादव ने पीएम मोदी और अमित शाह पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि आखिर सेना में जवानों की जो कमी है उसको क्यों नहीं पूरा किया जा रहा? कोरोना से लेकर अब तक कोई बहाली सेना में क्यों नहीं हुई? सेना की कमी के कारण कारण ही कश्मीर में फौज पहाड़ी और जगलों के इलाके में तैनात नहीं रहते. 

ये भी पढ़ें: Bihar News: यूपी के 2 सगे भाई बिहार में गिरफ्तार, 'कांड' करने से पहले कैमूर में पुलिस ने पकड़ा

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget