एक्सप्लोरर

'बिहार का चुनाव राहुल गांधी के विजन पर जीतेंगे'- पप्पू यादव

MP Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव ने कहा कि महागठबंधन एक है और एकजुट है. उन्होंने यह भी साफ किया कि वह राहुल गांधी के निर्णय को स्वीकार करेंगे.

बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को 'अर्जुन' बताते हुए कहा कि हम उनके विजन पर विधानसभा चुनाव जीतेंगे. पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने महागठबंधन को एकजुट बताया.

'भाजपा चोरी करके बिहार जीतना चाहती है'

उन्होंने कहा कि हमारा मुद्दा गुंडा राज और मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) है और हम दोनों को खत्म करेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा चोरी करके बिहार जीतना चाहती है, लेकिन हमलोग ऐसा नहीं होने देंगे. उन्होंने अपने अंदाज में कहा, "धृतराष्ट्र, दुर्योधन सब पैदा हो गया है. 'अर्जुन' एक ही है, राहुल गांधी. अर्जुन के विजन पर हम चुनाव जीतेंगे और एनडीए को समाप्त करेंगे."

उन्होंने कहा कि महागठबंधन एक है और एकजुट है. उन्होंने यह भी साफ किया कि वह राहुल गांधी के निर्णय को स्वीकार करेंगे. उन्होंने महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कहा कि यह नेतृत्व तय करेगा. इसके लिए हम अधिकृत नहीं हैं. हमलोग गुंडाराज और विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ हैं. सदन नहीं चलने दिया जाएगा और जरूरत पड़ी तो फिर 'बिहार बंद' किया जाएगा. उन्होंने तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कोई जवाब नहीं दिया.

इससे पहले लोकसभा सदस्य राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी के साथ बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित एक बैठक में शामिल हुए थे. कांग्रेस मुख्यालय में बिहार चुनाव को लेकर हुई किसी बैठक में पप्पू यादव पहली बार शामिल हुए थे.

पटना में क्या हुआ था पप्पू यादव के साथ ?

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही पटना में विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ मार्च के दौरान कन्हैया कुमार के साथ पप्पू यादव को महागठबंधन के नेताओं वाले ट्रक पर नहीं चढ़ने दिया गया था. उस ट्रक पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सवार थे. इसे लेकर बिहार की सियासत भी खूब गर्म हुई थी.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'लखीसराय का आतंक...', ललन सिंह ने सूर्यागढ़ सीट को लेकर साफ किया पार्टी का स्टैंड, होगा NDA में घमासान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget