एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'लखीसराय का आतंक...', ललन सिंह ने सूर्यगढ़ा सीट को लेकर साफ किया पार्टी का स्टैंड, होगा NDA में घमासान!

Lalan Singh: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने इशारों ही इशारों में प्रह्लाद यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि लखीसराय का आतंक हमारा उम्मीदवार नहीं होगा.

लखीसराय में बुधवार को एक शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जेडीयू के केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि लखीसराय का आतंक सूर्यगढ़ा का उम्मीदवार नहीं बनेगा. उन्होंने इशारों ही इशारों में आरजेडी के पूर्व विधायक प्रह्लाद यादव के बारे में ये बात कही है. इससे एनडीए के भीतर चल रही सियासी जंग साफ झलकने लगी है, क्योंकि बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक प्रह्लाद यादव के साथ खड़े हैं. 

प्रह्लाद यादव पर एनडीए में घमासान!

दरअसल विजय सिन्हा ने प्रह्लाद यादव को सूर्यगढ़ा से एनडीए का टिकट दिलाने का भरोसा दिलाया है. प्रह्लाद यादव अब अपने बेटे को राजग से चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में हैं, लेकिन ललन सिंह ने साफ कर दिया कि सूर्यगढ़ा जदयू की पारंपरिक सीट है और आगे भी रहेगी. भविष्य में कौन उम्मीदवार होगा, यह उनकी पार्टी तय करेगी.

मीडिया ने जब ललन सिंह से प्रह्लाद यादव को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि लखीसराय के आतंक को जेडीयू किसी भी हाल में टिकट नहीं देगी. हमें नहीं पता कि आरजेडी का कौन सा विधायक टिकट का दावेदार है. यह जेडीयू की सीट है और जेडीयू अपना उम्मीदवार तय करेगी. इसके साथ ही यह भी तय है कि लखीसराय का आतंक हमारा उम्मीदवार नहीं होगा.

उनके इस बयान से साफ हो गया कि जदयू किसी भी कीमत पर यह सीट छोड़ने को तैयार नहीं है. चर्चा तो ये भी है कि जदयू की ताकत दिखाने के लिए ही शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया था. ललन सिंह के इस कदम को एक राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है. 

ये वही प्रह्लाद यादव हैं, जो 12 फरवरी 2024 को विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान आरजेडी से पाला बदला कर सत्ता पक्ष के साथ बैठ गए थे. अब एनडीए में उनको लेकर घमासान मचा है. जेडीयू किसी भी कीमत पर उन्हें टिकट देने के लिए तैयार नहीं है, जबकि विजय सिन्हा उनकी हिमायत में खड़े हैं. 

इन योजनाओं में 34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 19 सड़कें और 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दो पुल शामिल हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्कता मजबूत होगी. यह शिलान्यास कार्यक्रम सूर्यगढ़ा बाजार में आयोजित किया गया, जहां जदयू कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने दोनों मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया.

ये भी पढ़ें: Bihar Congress: 'जो जीता वही सिकंदर', सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस का रुख 2020 विधानसभा की तरह

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget