एक्सप्लोरर

Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार के लिए चलेंगी 12 हजार से अधिक ट्रेनें, हो गया बड़ा ऐलान

Bihar Special Train: सामान्य श्रेणी के यात्रियों की सुविधा के लिए चार नई अमृत भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी. पूर्णिया और पटना के बीच बहुत जल्द एक वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार (20 अगस्त, 2025) को कहा कि दीपावली और छठ पर्व पर बिहार के यात्रियों की सुविधा के लिए 12 हजार से अधिक विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी. वैष्णव ने बताया कि बिहार के नेताओं से यात्रियों की जरूरतों को लेकर चर्चा के बाद मंत्रालय ने न सिर्फ नई ट्रेन चलाने की योजना बनाई है, बल्कि कई अन्य योजनाएं और आधारभूत बुनियादी ढांचा परियोजनाएं भी तैयार की हैं.

शुरू की जाएंगी चार नई अमृत भारत ट्रेनें

अश्विनी वैष्णव के अनुसार, सामान्य श्रेणी के यात्रियों की सुविधा के लिए चार नई अमृत भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी, जो दिल्ली-गया, सहरसा-अमृतसर, छपरा-दिल्ली और मुजफ्फरपुर-हैदराबाद मार्गों पर चलेंगी. उन्होंने बताया कि इसके अलावा, पूर्णिया और पटना के बीच बहुत जल्द एक वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलेगा.

किराए में 20 प्रतिशत छूट का भी लें लाभ

रेल मंत्री ने बताया कि मंत्रालय ने बुद्ध से जुड़े स्थलों जैसे नालंदा और राजगीर तक पहुंच बढ़ाने के लिए बुद्ध सर्किट ट्रेन चलाने की योजना बनाई है. उन्होंने रेलवे बोर्ड की नई प्रायोगिक योजना का भी जिक्र किया, जिसके तहत यदि यात्री 13 से 26 अक्टूबर 2025 के बीच प्रस्थान यात्रा करेंगे और 17 नवंबर से एक दिसंबर 2025 के बीच वापसी यात्रा करेंगे, तो उन्हें आवागमन किराए पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी.

वैष्णव ने पटना के लिए एक रिंग रेलवे परियोजना और राज्य के लिए कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की भी घोषणा की. इनमें पैदल पार पथ (फुट ओवर ब्रिज), पैदल भूमिगत पार पथ (फुट अंडरब्रिज), बक्सर-लखीसराय के बीच तीसरी और चौथी लाइन तथा सुल्तानगंज-देवघर रेल संपर्क जैसी परियोजनाएं शामिल हैं.

बता दें कि दिवाली और छठ पर बिहार आने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. कई स्पेशल ट्रेनें चलने के बाद भी उन्हें टिकट और सीट को लेकर परेशानी झेलनी पड़ती है. अब देखना होगा कि इस बार इतनी संख्या में ट्रेन चलाने से कितना फायदा मिलता है.

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे से पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत का बड़ा बयान, 'इस बार…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व CM पिनाराई विजयन के यहां ED की रेड पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'मोदी सरकार बताए कि…'
पूर्व CM पिनाराई विजयन के यहां ED की रेड पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'मोदी सरकार बताए कि…'
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का चयन, इसमें 17 ट्रांसजेंडर
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का चयन, इसमें 17 ट्रांसजेंडर
बिहार: 46,000 या 20 हजार, TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? शिक्षा मंत्री बोले- 'जुलाई में…'
बिहार: 46,000 या 20 हजार, TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? शिक्षा मंत्री बोले- 'जुलाई में…'
JDU के जनता दरबार में निशांत कुमार से मिलने पहुंच गए RJD के विधायक, बोले- 'हम अपने…'
JDU के जनता दरबार में निशांत कुमार से मिलने पहुंच गए RJD के विधायक, बोले- 'हम अपने…'

वीडियोज

Jackie Shroff ने बताया ‘Bhidu’ का असली मतलब, पर्यावरण और पेड़ लगाने को लेकर की खास अपील
Bakrid 2026: Varanasi में नगर निगम का बड़ा एक्शन, बंद कराई बकरा मंडी | Qurbani Controversy |Breaking
Honda City facelift 2026 HEV hybrid first look | #honda #hondacity #autolive
The Most Affordable Chetak | #chetak #bajajchetak #affordable #autolive
West Bengal Politics: घुसपैठियों पर CM Suvendu Adhikari का ताबड़तोड़ एक्शन | TMC | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम में UCC बिल पास होने के बाद CM हिमंत बिस्वा सरमा का पहला रिएक्शन, कहा- हर धर्म के लोगों...
असम में UCC बिल पास होने के बाद CM हिमंत बिस्वा सरमा का पहला रिएक्शन, कहा- हर धर्म के लोगों...
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में कांग्रेस? राहुल गांधी के करीबी नेता के बयान से मची हलचल
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में कांग्रेस? राहुल गांधी के करीबी नेता के बयान से मची हलचल
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया? कंपोजर ने किया रिएक्ट
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया?
दहेज मामले में महिला की मौत पर SC ने तय की जवाबदेही- चारदीवारी में क्या हुआ ससुरालवालों को देना होगा जवाब
दहेज मामले में महिला की मौत पर SC ने तय की जवाबदेही- चारदीवारी में क्या हुआ ससुरालवालों को देना होगा जवाब
'वैभव सूर्यवंशी अभी तैयार नहीं', आखिर ऐसा क्यों बोले सौरव गांगुली? होश उड़ा देगा बयान
'वैभव सूर्यवंशी अभी तैयार नहीं', आखिर ऐसा क्यों बोले सौरव गांगुली? होश उड़ा देगा बयान
Explained: US-ईरान जंग के तीन महीने पूरे! कैसे होर्मुज से दुनिया की नसों में घुला जहर, भारत पर चौतरफा मार और IMF की चौंकाने वाली रिपोर्ट
ईरान जंग के तीन महीनों में कैसे होर्मुज से दुनिया में घुला जहर? भारत पर चौतरफा मार, IMF की...
भारत के 3,600 से ज्यादा टैंकों को महाबली बनाएंगे हम', रूसी टैंक डिजाइनर का ऑफर, T-90 भीष्म बनेगा विध्वंसक
भारत के 3,600 से ज्यादा टैंकों को महाबली बनाएंगे हम', रूसी टैंक डिजाइनर का ऑफर, T-90 भीष्म बनेगा विध्वंसक
Happy Eid-ul-Adha 2026 Wishes: ये मैसेज भेज कहें हैप्पी ईद-उल-अजहा, तुरंत रिप्लाई आएगा बकरीद मुबारक
Happy Eid-ul-Adha 2026 Wishes: ये मैसेज भेज कहें हैप्पी ईद-उल-अजहा, तुरंत रिप्लाई आएगा बकरीद मुबारक
Embed widget