एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे से पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत का बड़ा बयान, 'इस बार…'

PM Modi Bihar Tour: निशांत कुमार ने कहा कि हमने जो वादा किया था उससे ज्यादा ही हम कर रहे हैं. वोट चोरी के सवाल पर निशांत ने कहा कि इलेक्शन कमिशन इन सबको देख रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार दौरे पर आ रहे हैं. इसको लेकर पार्टी से जुड़े नेताओं की तैयारी लगभग पूरी हो गई है. पीएम मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बुधवार (20 अगस्त, 2025) को बड़ा बयान दिया. पीएम मोदी के इस दौरे पर निशांत कुमार ने कहा कि इस बार भी सौगात देंगे. निशांत कुमार मीडिया से बात कर रहे थे.

इस सवाल पर कि विपक्ष के नेता कह रहे हैं कि पीएम आते हैं लेकिन झूठ बोलकर चल जाते हैं, जो वादा किया वह पूरा नहीं करते हैं. इस पर निशांत ने जवाब दिया कि हम लोगों ने वादा किया था कि 20 लाख रोजगार देंगे, 50 लाख रोजगार दिया. हम लोग वादा कर रहे हैं एक करोड़ और रोजगार देंगे. महिलाओं के लिए हमने 35% आरक्षण दिया है. टीआरई-4 की शिक्षक बहाली में बिहारी को वरीयता दे रहे हैं.

निरंतर किया जा रहा विकास: निशांत

निशांत ने कहा कि हमने जो वादा किया था उससे ज्यादा ही हम कर रहे हैं. नीतीश कुमार मेट्रो का तोहफा देंगे, इस पर निशांत कुमार ने कहा कि अच्छी बात है. निरंतर विकास किया जा रहा है. वहीं पत्रकारों ने पूछा कि तेजस्वी यादव नीतीश कुमार को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं, सेहत को लेकर भी उठा रहे हैं, निशांत कुमार ने कहा कि सब कुछ ठीक है.

एक और सवाल पर कि विपक्ष कह रहा है कि नीतीश कुमार को इस बार बीजेपी मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी. इस पर निशांत कुमार ने कहा कि सब लोगों ने कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे. दूसरी ओर वोट चोरी के सवाल पर निशांत ने कहा कि इलेक्शन कमिशन इन सबको देख रहा है.

पीएम के दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य कार्यक्रम गयाजी में होगा. इसके बाद बेगूसराय भी जाएंगे. यह कार्यक्रम पीएम मोदी का सरकारी कार्यक्रम होगा, लेकिन बिहार कांग्रेस कमेटी ने पीएम के आगमन पर सवाल खड़ा किया है. प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बुधवार को कहा कि वैसे कहने को तो पीएम मोदी का दौरा सरकारी कार्यक्रम का होता है लेकिन यह पूरी तरह राजनीतिक-चुनावी दौरा होता है. इसमें खर्च सरकार का होता है, लेकिन बीजेपी का यह पूरा कार्यक्रम रहता है.

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget