एक्सप्लोरर

बिहार में डाकिया आपके घर तक पहुंचाएगा मिथिला का मजेदार मखाना प्रोडक्ट

बिहार डाक परिमंडल और मखाना प्रॉडक्ट्स की कंपनी मिथिला नेचुरल्स के बीच एक करार हुआ है. इस समझौते के बाद बिहार डाक परिमंडल के सभी प्रधान डाकघरों और उपडाकघरों में मिथिला का मशहूर मखाना प्रोडक्ट्स की बिक्री आज (28 जनवरी) से शुरू हो चुकी है.

पटना : बिहार में अब तक डाकिया आपके घर सिर्फ चिट्ठियां लेकर आया करते थे, लेकिन अब वो आपके लिए स्वाद बढ़ाने का भी काम करेंगे. दरअसल बिहार डाक परिमंडल और मखाना प्रॉडक्ट्स की कंपनी मिथिला नेचुरल्स के बीच एक करार हुआ है. इस समझौते के बाद बिहार डाक परिमंडल के सभी प्रधान डाकघरों और उपडाकघरों में मिथिला का मशहूर मखाना प्रोडक्ट्स की बिक्री आज (28 जनवरी) से शुरू हो चुकी है.

बिहार सर्किल के चीफ पोस्टमास्टार जनरल अनिल कुमार ने इसका शुभारंभ करते हुए बताया कि डाक विभाग ने मिथिला नेचुरल्स के सहयोग से इस नई सेवा को शुरू किया गया है. उन्होंने कहा कि मखाना पौष्टिकता से भरा होता है और बिहार के मिथिला की शान भी माना जाता है. ऐसे में डाक विभाग की यह एक अच्छी पहल है.

इस मौके पर मिथिला नेचुरल्स के मालिक कहा कि मिथिला का ये मखाना प्रोडक्टस विदेशों में भेजा जाता है. वहां इसकी मांग अधिक है. लेकिन लॉक डाउन में बिहार के अंदर इसकी मांग बढ़ी है. ऐसे में उन्होंने डाक विभाग के साथ मिलकर इसे बिहारवासियों तक पहुंचाने का काम शुरू किया है.उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अपील लोकल फ़ॉर वोकल को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने मखाना के इस प्रोडक्टस को पूरे बिहार में पहुंचाने का काम किया जा रहा है.

आपको बता दें कि बिहार डाक परिमंडल के सभी प्रधान डाकघरों और उपडाकघरों में मखाना से बना खीर, मखाना इंस्टेंट मिल्क शेक, मखाना लाबा के साथ साथ कटहल, मिर्ची, लहसुन और इमली का अचार को भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा.आप अगर डाकघर तक पहुँचने में असमर्थ हों और इसका स्वाद लेना चाहते हैं तो आपको मायूस होने की ज़रूरत नहीं है. डाकघर और मिथिला नेचुरल्स आपके लिए डाकिया के ज़रिए घर तक पहुंचाने की सुविधा भी दे रहा है. इतना ही नहीं ऑनलाइन बुकिंग और डिलिवरी की सुविधा भी यहां मौजूद रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget