एक्सप्लोरर

Corona in Bihar: IMA अधिवेशन में शामिल हुए कई डॉक्टर कोरोना संक्रमित, CM नीतीश ने भी कार्यक्रम में लिया था हिस्सा

सिविल सर्जन एस.के वर्मा ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा ऐसी लापरवाही बरतना अफसोस जनक है. अधिवेशन में शामिल डॉक्टरों के समस्त स्टाफ और उनके द्वारा देखे गए मरीजों को ट्रेस कर सभी की जांच की जाएगी. 

पूर्णिया: बिहार की राजधानी पटना में बीते दिनों बापू सभागार में आईएमए के 96वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन हुआ था. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सैकड़ों डॉक्टर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, मंत्री व अन्य नेता शामिल हुए थे. हालांकि, अब ये कार्यक्रम में सरकार की बड़ी गलती साबित हो रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि कार्यक्रम में शामिल हुए कई डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. आईएमए के अधिवेशन से भाग लेकर पूर्णिया लौटे 12 डॉक्टरों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

अस्पताल प्रशासन में मचा हड़कंप 

इन सभी डॉक्टरों बीते सोमवार को पटना में आयोजित में अधिवेशन में हिस्सा लिया था, जहां सभी की कोरोना जांच हुई थी. इसमें 12 डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि इन सभी डॉक्टरों में पूर्णिया में सैकड़ों मरीज भी देखे हैं. 

VIDEO: बिहार में 10 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन के आंकड़ों को ईशान किशन ने क्रिकेट के रन की तरह जोड़ा, कहा- गर्व हो रहा

मरीज के भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि

बता दें कि कोरोना संक्रमित डॉक्टरों में गायनो सर्जन, न्यूरो सर्जन, जनरल सर्जन से लेकर कई फिजीशियन भी शामिल हैं. बताते चलें कि अधिवेशन में शामिल एक हड्डी रोग विशेषज्ञ के नर्सिंग होम में उनके द्वारा देखे गए मरीज के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. इस मामले में पूर्णिया के सिविल सर्जन डॉक्टर एस.के वर्मा ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा ऐसी लापरवाही बरतना अफसोस जनक है. अधिवेशन में शामिल डॉक्टरों के समस्त स्टाफ और उनके द्वारा देखे गए मरीजों को ट्रेस कर सभी की जांच की जाएगी. 

एनएमसीएच के 17 जूनियर डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

मालूम हो कि बिहार की राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के भी 17 जूनियर डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. दरअसल, शनिवार को अस्पताल में कुल 75 जूनियर डॉक्टरों का सैंपल लिया गया था, जिनमें में 17 डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पॉजिटिव पाए गए डॉक्टरों का जांच एंटीजन टेस्ट किट द्वारा की गई थी. इस संबंध में अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनोद ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए सभी डॉक्टरों के सैंपल को आरटी पीसीआर टेस्ट के लिए भेजा गया है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Murder: नए साल पर छुट्टी मनाने घर आया था युवक, रात में पार्टी करने गया पर लौटा नहीं, सुबह मच गया कोहराम

Happy New Year 2022: सास-बहू और नव वर्ष! पटना में राबड़ी और रेचल ने बांटे कंबल, तेजस्वी ने CM नीतीश को ऐसे दी शुभकामना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget