एक्सप्लोरर

Bihar Murder: नए साल पर छुट्टी मनाने घर आया था युवक, रात में पार्टी करने गया पर लौटा नहीं, सुबह मच गया कोहराम

युवक बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र के पुनसिया-इंग्लिश मोड़ सड़क मार्ग स्थित बाराटीकर गांव का रहने वाला बताया जाता है. एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

बांका: बिहार के बांका में शुक्रवार की रात एक युवक की हत्या कर दी गई. वह नए साल के अवसर पर छुट्टी मनाने के लिए घर आया था. रात में पार्टी करने के लिए घर से गया था. युवक बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र के पुनसिया-इंग्लिश मोड़ सड़क मार्ग स्थित बाराटीकर गांव का रहने वाला बताया जाता है. उसकी पहचान दशरथ यादव के 30 वर्षीय पुत्र कैलाश यादव के रूप में की गई है. शनिवार की सुबह शव मिलने के बाद कोहराम मच गया.

बताया जा रहा है कैलाश यादव बाहर में रहकर ट्रक का खलासी का काम करता था. परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार को ही बाहर से घर आया था. खाने पीने के बहाने गांव के ही रिंटू पासवान के साथ शुक्रवार की देर शाम घर बाहर गया हुआ था. देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन रात से ही उसकी खोजबीन कर रहे थे. सुबह-सुबह गांव के लोगों का शव पर नजर पड़ते ही इलाके में कोहराम मच गई. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई.

यह भी पढ़ें- Bihar Corona Vaccination: बिहार में कितने लाख लोगों को पहली और दूसरी डोज नहीं लगी? देखें आंकड़ों की जुबानी

रिंटू पासवान को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ

इस घटना को लेकर परिजन रिंटू पासवान को ही शक की दृष्टि से देख रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने पर रजौन व बाराहाट दो थानों की सीमा पर घटित होने को लेकर बाराहाट थाना प्रभारी शंकर प्रभाकर और रजौन थाना प्रभारी बुद्धदेव पासवान के साथ-साथ रजौन पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार सशस्त्र बलों के साथ कैंप कर छानबीन में जुट गए हैं. रिंटू पासवान को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

बताया जा रहा है खलासी कैलाश यादव के पास मोटी रकम, मोबाइल आदि था. सारा सामान लेकर हत्या कर नग्न अवस्था में शव को कीचड़ में फेंक दिया गया था. इस घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बाराहाट थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. थाना प्रभारी शंकर प्रभाकर ने बताया कि परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Happy New Year 2022: रानी चटर्जी के ठुमके पर झूम उठा पटना, भोजपुरी और बॉलीवुड गीतों के साथ हुआ मुजरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget