एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर राजधानी पटना के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह से लगीं लंबी लाइनें

Shivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन शिवालयों  में भारी भीड़ देखी जा रही है. पटना के सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही लंबी लाइनें लगी हुईं हैं.

पटना: पूरे देश में आज महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) का त्योहार मनाया जा रहा है. हिन्दू धार्मिक मान्यता है कि आज (08 मार्च) भगवान भोलेनाथ का माता पार्वती से विवाह हुआ था. इस दिन भगवान के भक्त उपवास रखकर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करते हैं. आज के दिन शिवालयों  में भारी भीड़ देखी जाती है. पटना के सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही भीड़ दखी जा रही है. पटना का सबसे बड़ा शिवालय खुसरूपुर स्थित बैकटपुर के बैकुंठ धाम गौरी शंकर मंदिर में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई. भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजन करने के लिए महिला पुरुष सभी लोग बढ़  चढ़कर भाग लेते देखे गए.

युवाओं में भी शिवरात्रि को लेकर उमंग दिखा

भगवान भोलेनाथ को आज बेलपत्र चढ़ाना शुभ माना जाता है. कुंवारी लड़कियां आज के दिन बेलपत्र चढ़ा कर भगवान भोलेनाथ को खुश करती हैं. महिलाओं ने कहा कि यह त्योहार करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि मिलती है. आज के दिन अधिकांश महिलाएं और लड़कियां उपवास रखकर शिवरात्रि करती हैं. ऐसा माना जाता है कि कुंवारी लड़कियां उपवास रखकर आज के दिन पूजा करती हैं तो उन्हें अच्छे पति मिलते हैं. वहीं, युवाओं में भी शिवरात्रि को लेकर उमंग दिखा. युवाओं ने कहा कि भगवान भोलेनाथ हम लोग को आशीर्वाद दे कि अच्छा जॉब मिले.

'एक लाख से ज्यादा भीड़ होने की संभावना है'

मंदिर प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था की गई है. मंदिर के मुख्य पुजारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि इस बार शिवरात्रि के शुभ अवसर पर विशेष संयोग बन रहा है. मंदिर की ओर से पूरी व्यवस्था की गई है. आज से कल तक एक लाख से ज्यादा भीड़ होने की संभावना है. इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है. आज के दिन कई वीआईपी भी मंदिर में पहुंचते हैं. आज उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी का आने का प्रोग्राम है. प्रत्येक वर्ष यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचते थे, लेकिन इस बार नीतीश कुमार नहीं आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Buxar Politics: अश्विनि चौबे के बयान पर कांग्रेस विधायक का तंज, बोले- 'उनके मानसिक दिवालियेपन का इलाज...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget