एक्सप्लोरर

पटना में 4 मई को फिर जुट रहे महागठबंधन के महारथी, NDA को रोकने के लिए महा प्लान तैयार!

Mahagathbandhan: इससे पहले बिहार चुनाव को लेकर अब तक दो बैठकें हो चुकी है. 17 अप्रैल को आरजेडी दफ्तर में और 24 अप्रैल को कांग्रेस दफ्तर में हुई थी.

Bihar Elections 2025: पटना में रविवार (04 मई) को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की एक और अहम बैठक होने जा रही है. ये मीटिंग दीघा रिजॉर्ट में है. बैठक में महागठबंधन के सभी छह दल आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी, सीपीआई एमएल, सीपीआई, सीपीएम मौजूद रहेंगे. राजद से तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और वाम दलों के नेता भी रहेंगे.

महागठबंधन की बड़ी बैठक 

बैठक में महागठबंधन में शामिल दलों के विधायक, विधान पार्षद और जिलाध्यक्ष भी रहेंगे. बैठक की अध्यक्षता महागठबंधन कार्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव करेंगे. बैठक में कार्डिनेशन कमेटी में शामिल विभिन्न दलों के सदस्य भी रहेंगे. सभी जिलों में महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच पूरी तरह तालमेल कैसे रहे इस पर चर्चा होगी. 

चुनावी मुद्दों पर मंथन होगा. चुनावी रणनीति बनेगी. बैठक में कार्डिनेशन कमेटी के सहयोग के लिए उप कमेटियों का गठन भी हो सकता है. अलग से चुनावी घोषणा पत्र पर सहयोगी दलों के साथ संवाद हो सकता है. सीटों पर चर्चा हो सकती है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर औपचारिक ऐलान क्या होगा?

आरजेडी तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम कैंडिडेट बताती तो है, लेकिन कांग्रेस की सहमति नहीं है. इससे पहले बिहार चुनाव को लेकर अब तक दो बैठकें हो चुकी है. 17 अप्रैल को आरजेडी दफ्तर में और 24 अप्रैल को कांग्रेस दफ्तर में हुई थी. इन बैठकों में भी ये साफ नहीं हो पाया कि सीएम बाद में तय होगा या तेजस्वी ही रहेंगे. बहरहाल अब इस तीसरी मीटिंग पर सबकी निगाहें टिकीं है. 

अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव

बता दें कि बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. इस चुनाव में नीतीश कुमार एनडीए के साथ मिलकर एक बार फिर सीएम की कुर्सी तक पहुंचना चाहते हैं. लेकिन महागठबंधन के घटक दल नीतीश कुमार को इस बार हर हाल में रोकना चाहते हैं. यही वजह है कि पूरे नियोजित ढंग से चुनाव की रणनीति पर काम शुरू हो चुका है. पटना में महागठबंधन के घटक दलों ने इस बार अपने विधायकों और सांसदों को भी बुलाया है. 

ये भी पढ़ें: Anant Singh: मुंगेर के एमपी-एमएलए कोर्ट से अनंत सिंह को मिली रिहाई, साक्ष्य के अभाव में पुराने मामले मे बरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? 'मेरे लिए जो…'
रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? बोलीं- 'मेरे लिए जो…'

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget