एक्सप्लोरर

MP अशोक यादव के लापता पुत्र को पुलिस ने ऐसे किया बरामद, बोले मधुबनी सांसद- बेटा रात भर...

Ashok Kumar Yadav: सांसद ने बताया कि पता नहीं चला कि उसने कुछ खाया भी है या नहीं. गंभीरता से बातचीत के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा कि वह घर से क्यों निकला. उन्होंने कहा कि कल से बहुत परेशान था.

Ashok Kumar Yadav Son Recovered: मधुबनी के सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव के बेटे विभूति कुमार यादव बीते रविवार को लहेरियासराय के अपने घर बंगाली टोला से लापता हो गए थे, जिनको दरभंगा पुलिस ने सोमवार को सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन मोड़ के पास स्थित बगीचे के पास से सकुशल बरामद कर लिया.

बेटा रात भर सोया नहीं है- अशोक यादव

उनके लापता होने के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर एक्शन में आ गई थी. पुलिस टीम को उनकी तालाश में लगा दिया था, जिसका परिणाम सामने आया. सांसद अशोक यादव ने कहा कि बेटा रात भर सोया नहीं है. शरीर पर मच्छरों के काटने के निशान हैं. अभी उससे बातचीत नहीं हुई है.

सांसद ने बताया कि पता नहीं चला कि उसने कुछ खाया भी है या नहीं. गंभीरता से बातचीत के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा कि वह घर से क्यों निकला. उन्होंने कहा कि कल से बहुत परेशान था. आज दरभंगा पुलिस के सहयोग से बेटा वापस मिल गया है. अब उसे आराम करने दिया जाएगा, फिर बातचीत के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी.

एसडीपीओ अमित कुमार का क्या है कहना?

एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई थी. शहर के चारों ओर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. युवक के पास मोबाइल नहीं था. वह जिंदल ग्रुप लॉ स्कूल का छात्र है. इंटेलेक्चुअल प्रवृत्ति के है. खुद ही घर से निकला था. किस स्थिति में गया, यह अभी स्पष्ट नहीं है. पूछताछ के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी.

बता दें कि रविवार की सुबह सांसद के बेटे काले रंग की हाफ पैंट और टी-शर्ट पहने अपने आवासीय परिसर में टहल रहे थे,  सुबह करीब आठ बजे सांसद आवास का गार्ड किसी काम से बाजार गया और कुछ देर बाद लौट आया. इसी बीच विभूति गायब हो गए. उनका पर्स और मोबाइल भी घर में ही रखा था. पहले तो परिवार के लोगों ने खुद ही तलाश किया फिर अंत में थक हारकर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और आखिरकार उन्हें ढूंढ निकाला.

ये भी पढ़ें: बक्सर में आसमानी कहर, 4 लोगों की मौत, 5 घायल, गंगा किनारे चरा रहे थे मवेशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget