एक्सप्लोरर

बक्सर में आसमानी कहर, 4 लोगों की मौत, 5 घायल, गंगा किनारे चरा रहे थे मवेशी

Buxar Maut: फस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा गांव में यह हादसा उस वक्त हुआ जब आधे दर्जन से ज्यादा ग्रामीण गंगा नदी के किनारे बैठे हुए थे. दोपहर में तेज गर्जना और बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी.

Lightning In Buxar: बिहार के बक्सर जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. सोमवार को जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं. ये घटनाएं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा और राजपुर थाना क्षेत्र में हुई.

अचानक गिरी आकाशीय बिजली 

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा गांव में यह हादसा उस वक्त हुआ जब आधे दर्जन से ज्यादा ग्रामीण गंगा नदी के किनारे बैठे हुए थे. दोपहर में तेज गर्जना और बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से एक मवेशी समेत छह लोग झुलस गए. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. दो की मौके पर ही जान चली गई, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हुई.

मृतकों की पहचान मिथलेश राम (22), श्रीभगवान उर्फ झोला सिंह (60) और वीरेंद्र गोंड (45) के रूप में की गई है. ये सभी मजदूर वर्ग से थे और मवेशी चराने के लिए गंगा घाट पर गए थे. इस हादसे में नीरज कुमार (16), अमित चौधरी (30) और सोनू कुमार (18) गंभीर रूप से झुलस गए हैं. इन्हें ग्रामीणों की मदद से तुरंत बक्सर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इनका इलाज चल रहा है.

इसी प्रकार की घटना राजपुर थाना क्षेत्र के देवढीया गांव में भी आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया. यहां 11 वर्षीय मासूम अंकुश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, अनंत राम नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. मुफस्सिल थाना प्रभारी शंभू भगत ने फोन पर पुष्टि करते हुए बताया कि चार लोगों की मौत और तीन घायल हुए हैं. सभी को उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है. 

बिजली गिरने से इलाके में मातम 

इस प्राकृतिक आपदा के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है. प्रशासनिक अमला पूरी तरह से अलर्ट है और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी इसी प्रखंड में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी. लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं ने ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.  

ये भी पढ़ें: बिहार में अपराध पर डीजीपी का बड़ा बयान: 2004 के कंपेयर में 2024 में हत्याएं कम हुईं, अपराधियों की संपत्ति जब्त!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'वो राज्यसभा जा रहे हैं क्योंकि जिस सरकार...'
CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के सामने क्या बोले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन? 'एक विधायक के तौर पर यह आखिरी…'
CM नीतीश कुमार के सामने क्या बोले नितिन नवीन? 'एक विधायक के तौर पर यह आखिरी…'
'जय निशांत, तय निशांत', नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, JDU नेता ने दे दिया बड़ा संदेश
'जय निशांत, तय निशांत', नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, JDU नेता ने दे दिया बड़ा संदेश
Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget