एक्सप्लोरर

Bihar News: मधुबनी में 600 रुपये के लिए मजदूर की हत्या, पैसे मांगने पर मैनेजर ने तीसरी मंजिल से फेंका, मौत

Madhubani News: मामला झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल रोड का है. मृतक मजदूर की पहचान झंझारपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 के बेलराही गांव निवासी झोटाई मंडल के रूप में हुई है.

Bihar News: मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल रोड में पूर्व ओशो नगरी कॉलोनी में शुक्रवार को 600 रुपये मजदूरी मांगने गए एक मजदूर को माइक्रो फाइनेंस कंपनी के सनकी मैनेजर ने उसको तीसरी मंजिल के छत से नीचे फेंक दिया. मृतका की पत्नी माइक्रो फाइनेंस कंपनी में सफाई का काम करती थी, जिसकी मजदूरी मांगने अपने पति और पुत्र के साथ गई थी. घटना की सूचना पर भारी भीड़ ने सनकी मैनेजर की पिटाई कर दी. इस घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर झंझारपुर के डीएसपी पवन कुमार सहित कई थानों की पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने में जुट गई.

कंपनियों के कर्मी पर लगा आरोप

मिली जानकारी के अनुसार झंझारपुर में किराए के एक मकान संचालित डीजेटी फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड के सनकी मैनेजर संतोष कुमार यादव ने मजदूर को तीसरी मंजिल के छत पर ले जाकर नीचे फेंक दिया. आरोप है कि सनकी मैनेजर संतोष कुमार और कर्मी सौरभ कुमार, बिमल कुमार, मुकेश कुमार, राहुल कुमार झा, हरिशंकर कुमार, राहुल गिरी, अखिलेश कुमार सभी एक साथ मजदूर के साथ मारपीट करते हुए दूसरे मंजिल से तीसरी मंजिल पर लेकर गए और वहां से नीचे फेंक दिया. छत से नीचे गिरते ही मजदूर झोटई मंडल का सिर फट गया जिससे उसकी मौत हो गई.

स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन के काफी समझाने के बाद आक्रोशित लोग शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए तैयार हुए. मृतक मजदूर की पहचान झंझारपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 के बेलराही गांव निवासी झोटाई मंडल के रूप में हुई है.

डीएसपी ने दी जानकारी

डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि सूचना पर झंझारपुर थाना सहित अन्य थानों की पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया. यह अमानवीय घटना है. घटना की जांच की जा रही है. अभी एक घायल सहित चार लोग पुलिस के हिरासत में हैं.

ये भी पढे़ं: Arrah News: आरा में शिक्षक ने 7 वर्षीय छात्रा के साथ किया रेप, पीड़िका की मां ने बताई पूरी घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget