एक्सप्लोरर

Arrah News: आरा में शिक्षक ने 7 वर्षीय छात्रा के साथ किया रेप, पीड़िता की मां ने बताई पूरी घटना

Bihar News: मामला बड़हरा थाना क्षेत्र का है. सात वर्षीय छात्रा ने रेप की घटना अपनी मां को बताई उसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया.

Arrah News: बिहार के आरा में ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बुलाकर एक सात वर्षीय छात्रा के साथ रेप की घटना हुई है. इस घटना के विरुद्ध बड़हरा थाना में पीड़ित छात्रा की मां ने शुक्रवार को लिखित आवेदन दिया. आवेदन मिलने के बाद आरोपित प्राइवेट स्कूल के शिक्षक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई. पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार विद्यालय संचालक की पहचान शिक्षक बड़हरा थाना क्षेत्र के रामसागर गांव निवासी स्व. लियाक्कत हुसैन के पुत्र मो. अमरूल हक उर्फ हाना मियां के रूप में हुई है. वहीं, पीड़ित छात्रा को मेडिकल जांच के लिए आरा सदर अस्पताल में भेज दिया गया.

क्या है पूरा मामला?

घटना को लेकर दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित छात्रा की मां ने कहा कि आरोपित शिक्षक मनिछपरा गांव में जमीन खरीदकर उस पर घर का निर्माण कर एक निजी स्कूल चलाता है. डायरेक्टर सह शिक्षक सह प्रधानाध्यापक मो. अमरुल हक उर्फ हाना मियां पिता स्व. लियाकत हुसैन साकिन राससागर, पोस्ट मटुकपुर थाना बड़हरा भोजपुर का मूल निवासी है. आगे उसने बताया कि स्कूल के बाद ट्यूसन पढ़ाने का समय 3 बजे से 4 बजे तक है, लेकिन मेरी पुत्री को अमरुल हक ने दिन में सोमवार को 2 बजे ट्यूसन पढ़ने के लिए बुलाया. इसके बाद उसके साथ रेप किया.

आवेदन में पीड़िता की मां ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद वह शिक्षक के घर गई तो आरोपी ने कहा कि मुझसे गलती हो चुकी है. मुझे क्षमा कर दीजिए और अपनी बच्ची को स्कूल भेजिए, लेकिन बच्ची को स्कूल नहीं भेजे. इसके बाद पुलिस को आवेदन दिया गया. वहीं, इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

वहीं, इस घटना के बाद भोजपुर के एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कांड दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया. इसके बाद टीम ने छापेमारी कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: किशनगंज में दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी को किया टारगेट, कहा- करते हैं अनर्गल बयानबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को दी बड़ी चेतावनी, 'आज रात तक...'
तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को दी बड़ी चेतावनी, 'आज रात तक...'
बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली? बड़ी बातें
बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली? बड़ी बातें
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर उनके वकील का बड़ा दावा, 'FIR से पहले ही...'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर उनके वकील का बड़ा दावा, 'FIR से पहले ही...'

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Embed widget