एक्सप्लोरर

मधुबनी में सांप को पकड़ गले में लटकाकर घूमने लगा शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो, खेल-खेल में हुआ कांड

Madhubani News: मुधबनी के बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के सोहरौल गांव का मामला है. गले में सांप को लटकाए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Bihar News: बिहार के मधुबनी में सांप के काटने से गुरुवार (06 फरवरी) को एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान इंदल यादव के रूप में हुई है. इंदल यादव (35 साल) सांप को पकड़ने के बाद उसे गले में लटकाकर धूम रहा था. इस दौरान सांप ने उसे डस लिया. शरीर में जहर फैलने की वजह से इंदल यादव की मौत हो गई. इस पूरे मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.

सोहरौल गांव की है पूरी घटना

पूरा मामला मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के सोहरौल गांव का है. 35 वर्षीय इंदल यादव नाम के शख्स ने सोहरौल गांव में एक पुल के नीचे से विषैले सर्प (गेहुअन) को पकड़ा लिया. जिसके बाद इंदल यादव सांप को गले में लटकाकर घूमने लगा. लोगों को दिखाने लगा. इसी बीच जहरीले सांप ने कई बार इंदल यादव को डस लिया. इसके बावजूद वो गले में सांप को लपेटकर घूमता रहा. वहां मौजूद लोग भी उससे सवाल पूछते रहे और वीडियो बनाते रहे. किसी ने इंदल यादव के गले में पड़े सांप को हटाकर उसे अस्पताल ले जाने की हिम्मत नहीं की.

शरीर में जहर फैलने से हुई मौत

कुछ समय बाद जहर ने अपना असर दिखाना शुरू किया तो इंदल छटपटाने लगा और जमीन पर गिर पड़ा. छटपटाने लगा. धीरे-धीरे जहर का असर बढ़ता चला गया. किसी ने इंदल को उठाया तक नहीं क्योंकि उसके गले में सांप था. हालांकि किसी तरह इंदल ने ही खुद सांप को एक डिब्बे में बंद कर दिया. इसके बाद जाकर ग्रामीण उसे बेनीपट्टी अस्पताल लेकर पहुंचे. तब तक देर हो चुकी थी. शरीर में जहर फैलने की वजह से इंदल की रास्ते में ही मौत हो गई.  

छटपटाते हुए का वीडियो वायरल

करहारा के पंचायत समिति सदस्य सदरे आलम और पूर्व उपमुखिया विनोद यादव ने बताया कि इंदल इससे पहले भी एक बार एक सांप को पकड़ चुका था, लेकिन वो जहरीला नहीं था. इस बार उसने जो सांप पकड़ा था वो गेहुअन था. ये काफी जहरीला होता है. सांप के काटने पर इंदल यादव ने उसे गंभीरता से नहीं लिया. सांप को गले में लटकाकर घूमने लगा. इसी बीच खेल-खेल में जहर उसके पूरे शरीर में फैल गया. अस्पताल ले जाने से पहले उसकी मृत्यु हो गई. एक वर्ष पहले इंदल की मां और करीब 15-20 साल पहले उसके पिता की भी मृत्यु हो गई थी. इंदल की अभी शादी नहीं हुई थी. 

यह भी पढ़ें: Kameshwar Chaupal Death: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का निधन, गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget