एक्सप्लोरर

Kameshwar Chaupal Death: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का निधन, गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस

Kameshwar Chaupal Death News: पूर्व बिहार विधान परिषद के सदस्य कामेश्वर चौपाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया.

Kameshwar Chaupal Died: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और पूर्व बिहार विधान परिषद के सदस्य कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया है. दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में 68 साल की उम्र में कामेश्वर चौपाल अंतिम सांस ली है. वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. कामेश्वर चौपाल ने ही राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी. संघ ने उन्हें प्रथम कार सेवक का दर्जा दिया था.

अयोध्या में भगवान श्री राम लला के भव्य मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा की गई. लेकिन राम मंदिर आंदोलन में 9 नवंबर 1989 को पहली आधारशिला रखने वाले कामेश्वर चौपाल ही थे. उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. 9 नंवबर की तारीख इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो गई है. इसके बाद 9 नवंबर 2019 को ही राम मंदिर के पक्ष में फैसला आया था. 

1991 में लड़ा था पहला चुनाव
राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले कामेश्वर चौपाल विधिवत रूप से बीजेपी में शामिल हुए थे. उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें पहली बार बीजेपी ने उन्हें चुनाव मैदान में उतारा. 1991 में उन्हें रोसड़ा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था. लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद 1995 में उन्हें बेगूसराय की बखरी विधानसभा से टिकट दिया गया था. यहां भी उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा. 

इसके बाद 2002 में कामेश्वर चौपाल को बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाया गया. 2014 तक वे विधान परिषद के सदस्य ही रहे. 2024 में बीजेपी ने उन्हें फिर से लोकसभा चुनाव में उतारा. कामेश्वर चौपाल को सुपौल सीट से टिकट दिया गया. लेकिन यहां उन्हें जीत नहीं मिल पाई. 2020 में बिहार में डिप्टी सीएम पद के लिए भी उनका नाम खूब चर्चाओं में रहा था.

बता दें कि 24 अप्रैल 1956 में जन्में कामेश्वर चौपाल ने जेएन कॉलेज मधुबनी से स्नातक की परीक्षा पास की थी. 1985 में मिथिला विश्विद्यालय दरभंगा से उन्होंने एमए की डिग्री ली थी.

यह भी पढ़ें: Bihar: बिहार में DCLR को हटाकर अंचल अधिकारियों को मिला जमाबंदी अनलॉक करने का अधिकार, जानें वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget