एक्सप्लोरर

बिहार में 5वें चरण के चुनाव में 4 सीटों पर नए 'योद्धा' पुराने को देंगे टक्कर, दांव पर इन हस्तियों की किस्मत

Lok Sabha Elections 2024: चिराग पासवान पहली बार हाजीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. सारण से लालू की बेटी रोहिणी आचार्य राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रही हैं. पढ़िए पूरी खबर.

Lok Sabha Elections Phase 5: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार की पांच सीटों पर 20 मई को मतदान होना है. इनमें सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर सीट शामिल है. मुजफ्फरपुर को छोड़ दें तो बाकी चार सीटों पर नए प्रत्याशी पुराने योद्धाओं को टक्कर दे रहे हैं. ऐसे में दिग्गज हस्तियों की किस्मत इस बार दांव पर है. देखना होगा कि नए प्रत्याशियों के सामने वह किस तरह चुनावी मैदान में खुद की साख बचाए रखते हैं.

सारण में रूडी से रोहिणी का मुकाबला

सारण लोकसभा से बीजेपी के प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी हैं. उनका मुकाबला आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य से है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रही हैं. आरजेडी ने अपने नए योद्धा को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है. कई दिनों तक तो खुद लालू यादव ने छपरा में रुक कर प्रचार किया है.

हाजीपुर सीट से पहली बार लड़ रहे चिराग

हाजीपुर सीट की अगर हम बात करें तो यहां से एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान का मुकाबला आरजेडी प्रत्याशी शिवचंद्र राम से है. पिछले चुनाव में यहां से एलजेपी के टिकट पर चिराग पासवान के चाचा पशुपति कुमार पारस चुनाव जीते थे. चिराग पासवान पहली बार हाजीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं.

सीतामढ़ी में भी नए योद्धा के रूप में देवेश चंद्र ठाकुर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. पिछले चुनाव में यहां से जेडीयू के सुनील कुमार पिंटू ने आरजेडी के अर्जुन राय को चुनाव हराया था. इसी तरह मधुबनी में भी पुराने योद्धा के मुकाबले नए योद्धा चुनावी अखाड़े में उतर गए हैं. पिछले चुनाव में मधुबनी से बीजेपी के अशोक यादव ने विकासशील इंसान पार्टी के बद्री पूर्वे को हराया था. इस चुनाव में अशोक यादव का मुकाबला नए योद्धा आरजेडी के अली अशरफ फातमी से है.

अजय निषाद को कांग्रेस ने दिया है टिकट

मुजफ्फरपुर के चुनावी अखाड़े की बात करें तो योद्धा तो पुराने हैं, लेकिन, पार्टियां बदल गई हैं. पिछले चुनाव में यहां से बीजेपी के अजय निषाद ने विकासशील इंसान पार्टी के राजभूषण चौधरी को पराजित कर विजय प्राप्त की थी. इस चुनाव में दोनों एक बार फिर आमने-सामने हैं. हालांकि, दोनों ने दल-बदल लिए हैं. अजय निषाद कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं राजभूषण बीजेपी की ओर से मैदान में हैं.

यह भी पढ़ें- Chirag Paswan: 'सच यह है कि...', पशुपति पारस सहित abp न्यूज़ के चुनावी सवाल पर चिराग पासवान का बेबाक जवाब, पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget