एक्सप्लोरर

सीतामढ़ी सीट से JDU उम्मीदवार देवेश चंद्र ठाकुर बोले- 'महागठबंधन में रहते तो दो लाख से जीतते, अब...'

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश ठाकुर को जेडीयू ने सीतामढ़ी से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है. देवेश ठाकुर ने पार्टी की घोषणा से पहले ही अपना दावा ठोक दिया था.

Bihar News: बिहार में जेडीयू के एकबार फिर महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के संकेत मिल रहे हैं. ऐसे में जेडीयू नेता और बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर (Devesh Chandra Thakur)  कहा कि इस फैसले से बीजेपी को ही फायदा होगा. देवेश चंद्र ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के साथ आने से बीजेपी को ही फायदा होगा क्योंकि नीतीश जी बीते बीस वर्षों से बिहार का चेहरा हैं. बिहार के लोग नीतीश के हाथों में ही रहना चाहते हैं. 

अगर एनडीए की सरकार बिहार में सत्ता में आई तो क्या देवेश चंद्र ठाकुर ही सीतामढ़ी से जेडीयू के उम्मीदवार रहेंगे? इस पर देवेश चंद्र ने कहा, ''मैं ही रहूंगा और मैं ही लड़ूंगा. सीतामढ़ी सीट जेडीयू के पास ही रहेगी. महागठबंधन के साथ रहते तो दो लाख से जीतते और अब पांच लाख से जीतेंगे.'' दरअसल, इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले ही नीतीश कुमार ने देवेश ठाकुर को सीतामढ़ी से लोकसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया था. इस सीट से पिछली बार सुनील कुमार पिंटू को टिकट दिया गया था लेकिन दिल्ली में जब जेडीयू की बैठक हुई थी तब सुनील कुमार का टिकट काट दिया गया. 

देवेश ठाकुर ने अपना दावा पेश कर कही थी यह बात
देवेश ठाकुर दावा कर रहे हैं कि वह ही इस सीट से चुनाव लड़ेंगे. इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले ही नीतीश कुमार ने देवेश ठाकुर को सीतामढ़ी से लोकसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया था. दरअसल, देवेश ठाकुर ने कहा था कि महागठबंधन से किसी और को सीतामढ़ी से टिकट नहीं दिया जाना चाहिए और कोई यहां से जीतेगा भी नहीं. अगर कोई और जीत गया तो वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे. बता दें कि नीतीश कुमार ने अगस्त 2022 में ही महागठबंधन का रुख किया था और आठवीं बार सीएम पद की शपथ ली थी लेकिन डेढ़ साल होते-होते लगता है उनका महागठबंधन से मोह-भंग हो गया और अब वह एनडीए से एकबार फिर जुड़ने की कगार पर हैं. इसकी औपचारिक घोषणा का इंतजार है.

ये भी पढ़ें- बिहार में नीतीश कुमार को लेकर अटकलों के बीच तेजस्वी यादव का पहला बयान, क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget