एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: बिहार पहुंची चुनाव आयोग की 4 सदस्यीय टीम, आज 23 जिलों की तैयारी की होगी समीक्षा

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में कराए जा रहे मतदाता सूची का 27 अक्टूबर से ही पुनरीक्षण कार्य शुरू होगा. बैठक में वोटर लिस्ट रिवीजन की समीक्षा की जाएगी.

पटना: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में कुछ महीने का ही समय बच गया है. राजनीतिक दल तो अपनी ओर से लगे हैं लेकिन भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission Of India) ने तैयारी तेज कर ली है. लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार (26 अक्टूबर) को चुनाव आयोग की चार सदस्यीय टीम पटना पहुंची. टीम में सचिव सुजित कुमार मिश्रा, अवर सचिव नरेश कुमार अनुभाग और देवेश कुमार शामिल हैं. इसके अलावा निर्वाचन आयोग की टीम में सीनियर डीईसी शामिल हैं.

बताया गया कि टीम शुक्रवार (27 अक्टूबर) को पटना में बैठक करेगी. बैठक में वोटर लिस्ट रिवीजन की समीक्षा की जाएगी. इस बैठक में 23 जिलों की तैयारी की समीक्षा होगी. पटना, नालंदा, रोहतास, बक्सर, कैमूर, गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, अरवल, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, शिवहर, पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सारण, सीवान और गोपालगंज जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ मीटिंग होगी.

सुबह 10 बजे से होनी है बैठक

यह बैठक पटना के एक्जीबिशन रोड स्थित एक होटल में होगी. सुबह 10 बजे से यह बैठक बुलाई गई है. बिहार चुनाव विभाग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास समेत अन्य अफसर मौजूद रहेंगे. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में कराए जा रहे मतदाता सूची का 27 अक्टूबर से ही पुनरीक्षण कार्य शुरू होगा. इस दौरान कोई मतदाता बनना चाहता है तो अपने इलाके के बीएलओ से संपर्क कर सकता है. टीम के समक्ष प्रेजेंटेशन दिया जाएगा. इधर निर्वाचन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों से तैयारी को लेकर कहा है कि वे अपना पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन भेज दें.

पहले चरण में 15 अक्टूबर को आई थी टीम

इसके पहले भी टीम बिहार का दौरा कर चुकी है. पहले चरण के दौरे में टीम तीन दिन तक यहां रुकी थी. निर्वाचन आयोग की टीम राज्य निर्वाचन विभाग के साथ समीक्षा बैठक की थी. बता दें कि 16 अक्टूबर को भागलपुर, मुंगेर, कोसी और पूर्णिया प्रमंडल के अधिकारी के साथ बैठक हुई थी. इसमें भागलपुर, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, जमुई, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार,अररिया और किशनगंज डीएम थे. यह बैठक भागलपुर में हुई थी.

यह भी पढ़ें- Janardan Singh Sigriwal: BJP सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सहित 17 लोगों पर FIR दर्ज, पुलिस ने खुद बताया पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget