एक्सप्लोरर

Janardan Singh Sigriwal: BJP सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सहित 17 लोगों पर FIR दर्ज, पुलिस ने खुद बताया पूरा मामला

Janardan Singh Sigriwal FIR: जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर बनियापुर थाने में कांड संख्या 462/23 दर्ज की गई है. बीजेपी सांसद पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगा है.

छपरा: महाराजगंज से बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (Janardan Singh Sigriwal) पर बनियापुर थाने में एफआईआर दर्ज हुई है. उनके साथ 16 और लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है. इसके अलावा कुछ अज्ञात पर भी केस दर्ज हुआ है. जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगा है. सारण के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव मंगला ने गुरुवार (26 अक्टूबर) को विज्ञप्ति जारी इसके बारे में जानकारी दी है.

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर बनियापुर थाने में कांड संख्या 462/23 दर्ज की गई है. महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर मुकदमा दर्ज होने की खबर से राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. एफआईआर दर्ज करने की वजह भी पुलिस की एफआईआर में बताई गई है. कहा गया है कि बुधवार (25 अक्टूबर) को बनियापुर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न जगहों पर मूर्ति विसर्जन को लेकर जुलूस निकाला गया था. इसमें डीजे का इस्तेमाल किया गया था. डीजे लदे दो ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया था जिसे बनियापुर थाने में रखा गया था.

थाने से जबरदस्ती लेकर गए डीजे लदे ट्रैक्टर

बताया गया कि बनियापुर थानाध्यक्ष जब अपने पदाधिकारी और पुलिस बल के साथ क्षेत्र के अन्य जुलूसों के दौरान विधि-व्यवस्था को देख रहे थे तो कुछ लोग थाना परिसर में घुस गए और बहस करते हुए दोनों डीजे लदे हुए ट्रैक्टर को जबरदस्ती लेकर चले गए. बनियापुर थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से इस पूरे मामले की जांच की गई. बल पूर्वक थाने से जब्त ट्रैक्टर ले जाने वाले व्यक्तियों को चिह्नित किया गया. इसके आधार पर केस दर्ज किया गया है.

थाने के बाहर गाड़ी में बैठे रहे बीजेपी सांसद

पुलिस ने दर्ज एफआईआर में बताया है कि भीड़ का नेतृत्व महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल कर रहे थे. बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपनी गाड़ी थाना परिसर के बाहर खड़ी कर दी. वो गाड़ी में बैठे रहे और उपद्रवियों के झुंड को थाने में आपराधिक कृत्य करने के लिए भेज दिया. केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Anand Mohan Singh: पहले जेल से रिहा, अब शक्ति प्रदर्शन, वर्षों बाद एक मंच पर दिखेंगे आनंद मोहन और CM नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget