एक्सप्लोरर

Bihar News: चुनावी सुगबुगाहट के बीच CM नीतीश से मुखिया, वार्ड सदस्य और सरपंचों ने की मुलाकात, मिला बड़ा तोहफा

Nitish Kumar News: लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आवास में सुगबुगाहट तेज हो गई है. नीतीश कुमार इन दिनों कई शिष्टमंडलों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से 1 अणे मार्ग स्थित 'लोक संवाद' में रविवार को बिहार राज्य के मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्यों तथा सरपंच, उप सरपंच एवं पंचों के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की. राज्य के मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य तथा सरपंच, उप सरपंच एवं पंचों के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात के क्रम में अपनी-अपनी समस्यायें रखीं. मुख्यमंत्री ने समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि आप सबने जो मांग की है, उसके आधार पर मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य तथा सरपंच, उप सरपंच एवं पंच के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाएगी. 

'समाज में सभी को साथ लेकर चलें'

नीतीश कुमार ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया. इसके कारण बड़ी संख्या में महिलाएं समाज का नेतृत्व करने को लेकर आगे आईं. गांवों तथा टोलों में पक्की गली नाली का निर्माण कराया गया. हर घर तक नल का जल पहुंचाया गया. हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है. सभी पंचायतों के वार्डों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जा रहा है. पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें पंचायत के सभी लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे हो सकेगा. आप सभी जनप्रतिनिधियों से मेरा आग्रह है कि समाज में सभी को साथ लेकर चलें और समस्याओं का समाधान करें. 

मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाएगी- मुख्यमंत्री

आगे मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि राज्य में पंचायती राज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. वर्ष 2005 में सरकार में आने के बाद पंचायती राज व्यवस्था को बेहतर किया गया. आप सभी लोग बेहतर ढंग से काम करते रहें. खूब मन लगातार काम करें. गांवों के विकास के लिए जो कार्य किए गए हैं उसकी सतत् निगरानी करते रहें. वहीं, इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढे़ं: I.N.D.I.A के घटक दलों के बीच बिहार की सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में चर्चा, इस 'फार्मूले' पर बन सकती है सहमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget