एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: हाजीपुर और जमुई सीट को लेकर चिराग पासवान ने बताया फुल प्लान, 'चाचा' को लगेगा झटका?

Chirag Paswan: चिराग पासवान जमुई में मंगलवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. चिराग पासवान ने कहा कि वह जमुई की जनता को निराश नहीं कर सकते.

जमुई: हाजीपुर और जमुई लोकसभा सीट को लेकर सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बड़ा दावा किया है. मंगलवार (10 अक्टूबर) को जमुई में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने दोनों सीटों के लिए फुल प्लान बताया. मीडिया के इस सवाल पर कि आपके प्रदेश अध्यक्ष ने समस्तीपुर दौरे के दौरान एक बयान में यह कहा कि हाजीपुर सीट लोजपा रामविलास की है, उम्मीदवार चिराग पासवान होंगे. ऐसे में जमुई की जनता को आप कैसे दिलासा दिलाएंगे? इस पर चिराग पासवान ने कहा कि समय बताएगा. जमुई की जनता को मैं निराश नहीं कर सकता हूं.

दोनों सीटों को लेकर चिराग ने क्या कहा?

चिराग पासवान ने कहा कि आने वाली स्थिति में क्या चीज सामने आती है मैं भविष्यवक्ता नहीं हूं. मैं अभी उन बातों को तय नहीं कर सकता. यकीनन एक स्थिति ऐसी जरूर बनती है जहां पर हाजीपुर भी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ही लड़ेगी और जमुई भी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ही लड़ेगी. चिराग ने कहा कि हम प्रयासरत हैं कि हाजीपुर अगर हमारी मां जाती हैं तो हमारे लिए राह आसान होगी और हम जमुई से ही चुनाव लड़ना चाहते हैं.

चिराग बोले- संसदीय बोर्ड लेगा अंतिम फैसला

अपने बयान में जमुई सांसद ने आगे कहा कि अगर कोई ऐसी स्थिति बनती है कि हमारी मां वहां नहीं जाती हैं या वो चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं होती हैं तो ऐसे में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का संसदीय बोर्ड अंतिम फैसला जो लेगा वह हमको स्वीकार करना होगा.

बताते चलें कि हाजीपुर सीट से केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस भी चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं. ऐसे एनडीए में घमासान होना तय है. वहीं चिराग पासवान हर हाल में हाजीपुर सीट को अपने पास रखना चाहते हैं. हाजीपुर सीट को लेकर अक्सर चिराग पासवान के चाचा पशुपति कुमार पारस बयान देते रहते हैं. यहां तक कह चुके हैं कि दल नहीं दिल टूटे हैं. ऐसे में अगर दोनों की ओर से इस सीट पर लड़ाई 2024 में लड़ी गई तो मुकाबला देखने वाला होगा. ऐसे में सियासी गलियारे में चर्चा है कि चिराग पासवान के चुनावी प्लान से कहीं चाचा को झटका न लगे.

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: 'बिहार में 18 प्रतिशत मुसलमान लेकिन...', PK ने फिर की JDU की भविष्यवाणी, दो नेताओं पर खूब बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget