एक्सप्लोरर

Bihar Pacs Election 2024: नवादा में पैक्स चुनाव के दौरान भारी बवाल, हिरासत में LJPR के जिलाध्यक्ष

Bihar Pacs Election 2024: नवादा में पैक्स चुनाव के दौरान हुई हंगामे के कारण लोजपा जिला अध्यक्ष समेत तीन को पुलिस ने हिरासत में लिया. वहीं, बूथ पीठासीन ने कहा कि वोटिंग के दौरान कोई हंगामा नहीं हुआ.

Bihar Pacs Election 2024: नवादा में पैक्स चुनाव के दौरान वोटिंग को लेकर शुक्रवार को बवाल हो गया. जहां मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामले को शांत करते हुए रामविलास लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने कादिरगंज के थाना में तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

एलजेपीआर के नेता ने मामले में क्या कहा?

इस मामले को लेकर थाना में लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार से संवाददाता ने पूछा कि आप पर आरोप लग रहा है कि वोटिंग के दौरान बवाल किया है. गलत तरीके से वोटिंग करवाने के आरोप लग रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल ही गलत बात है. हम बूथ पर गए थे. इस दौरान पुलिस ने हमें गाड़ी में बैठने के लिए कहा और सम्मान के साथ बैठा कर थाना लेकर आई है. मैंने कुछ नहीं किया है. कोई माहौल नहीं खराब किया है. सब आरोप बेबुनियाद है.

सड़क पर हुई है झड़प- बूथ पीठासीन 

बूथ पर तैनात पीठासीन अधिकारी रामाशीष कुमार ने बताया कि जहां पर वोटिंग हो रही वहां पर कुछ नहीं हुआ हैं. सड़क पर झड़प हुई है. पुलिस कितने लोगों को ले गई है हम लोगों ने नहीं देखा है. वहीं, इस पूरी घटना पर एसडीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. मामला शांत है. वोटिंग जारी है.

बता दें कि बिहार में पांच चरणों में पैक्स चुनाव हो रहा है. 26 नवंबर और 27 नवंबर को दो चरणों का चुनाव हो चुका है. तीसरे चरण के चुनाव आज संपन्न हो चुका है. वहीं, चौथे चरण का मतदान 1 दिसंबर और अंतिम दिन 5 वें चरण का मतदान 3 दिसंबर को होगा. 

ये भी पढे़ं: Bihar Crime: भागलपुर में प्रेमिका से बात करना प्रेमी को पड़ा महंगा, भाई ने मारी गोली, पुलिस ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget