एक्सप्लोरर

Bihar Crime: भागलपुर में प्रेमिका से बात करना प्रेमी को पड़ा महंगा, भाई ने मारी गोली, पुलिस ने किया खुलासा

Bhagalpur News: सुल्तानगंज में प्रेम प्रसंग के चलते सोनू को गोली मारी गई थी. पुलिस ने आरोपी विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त कट्टा और कारतूस बरामद हुआ है.

Bihar Crime: भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित घाट रोड में बीते 12 नवंबर को प्रेम प्रसंग मामले में सोनू कुमार नाम के युवक को गोली मारी गई थी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई थी. पुलिस ने सोनू पर गोली चलाने के जुर्म में विशाल कुमार को कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. सिटी एसपी डॉ. के. रामदास और विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण ने गुरुवार की रात को संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित कर गिरफ्तारी की जानकारी दी. 

डीएसपी ने कहा कि घटना का कारण प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. विशाल का कहना है कि सोनू उसकी विवाहित बहन का फोटो सोशल मीडिया पर डालता है और उससे बात करता था. गोली चलाने से पहले आरोपियों ने जान मारने की धमकी दी थी.

डीएसपी ने मामले की दी जानकारी

डीएसपी चंद्रभूषण ने बताया कि 12 नवंबर को सुलतानगंज थाना क्षेत्र के बालू घाट के रहने वाले सोनू कुमार को गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था. इस मामले में सुलतानगंज थाना में फर्द बयान के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किए थे. जांच के लिए एक टीम गठित की गई थी. गठित टीम ने घटना के मुख्य उपयुक्त विशाल कुमार को मसान घाट रोड सुलतानगंज से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. 

आगे उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने प्रेम प्रसंग की बात कही. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय यादव के पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गई है. पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास के साथ आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

क्या था मामला?

मिली जानकारी के अनुसार 12 नवंबर को घाट रोड में सोनू कुमार पर विशाल ने गोली चलाई थी जिसमें सोनू गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. मायागंज अस्पताल में इलाज के बाद घायल के नाना टूना यादव के फर्द बयान पर प्राथमिक की दर्ज की गई थी. 

ये भी पढ़ें: Bihar News: सारण की पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर अभियुक्त को छुड़ाया, मामले में एसपी ने उठाया सख्त कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget