एक्सप्लोरर

'मुख्यमंत्री महिला-पुरुष में बंटवारा करते हैं, शिक्षा मंत्री आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं', चिराग बोले- जनता हटा देगी

Chirag Paswan Attack on CM and Bihar Education Minister: चिराग पासवान ने पटना एयरपोर्ट पर बयान दिया. बक्सर की घटना को लेकर भी चिराग ने हमला बोला.

पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री (Education Minister) प्रोफेसर चंद्रशेखर (Chandrashekhar) ने बुधवार को रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर विवादित बयान देते हुए इसे नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया था. गुरुवार को पटना पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री और तमाम ऐसे राजनीतिक दल और नेता जो बंटवारे की राजनीति करना चाहते हैं वह हमारे इतिहास को, हमारे ग्रंथों को जिनमें लोगों की आस्था होती है उस पर सवाल उठाकर लोगों की भावनाओं को भड़काने का काम करते हैं.

चिराग पासवान ने कहा कि हम ऐसे प्रदेश में हैं जहां के मुख्यमंत्री ने बंटवारे की राजनीति करके ही अपनी राजनीति की है. महिला-पुरुष में बंटवारे की बात हो या दलित-महादलित में बंटवारे की बात हो, मुख्यमंत्री बंटवारे की राजनीति कर सत्ता पर काबिज हैं. इस तरीके के भड़काऊ बयान ही मुख्यमंत्री देते हैं और उनकी सरकार के मंत्री देते हैं. चिराग ने कहा कि अगर शिक्षा मंत्री से सरकार इस्तीफा नहीं भी मांगती है तो आगामी चुनाव में जनता उन्हें हटा देगी. 

बक्सर की घटना पर सरकार को घेरा

बक्सर में किसानों पर बरसाई गई लाठी की घटना पर बयान देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि यह निंदनीय है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अमानवीय चेहरा दर्शाता है. सभी लोगों ने देखा कि किस तरीके से पुलिस घर में घुसकर किसान परिवार के लोगों को बर्बरता से पीट रही थी. न बच्चों को छोड़ा गया न महिलाओं को छोड़ा गया.

समाधान यात्रा को लेकर चिराग ने कहा कि पहले बक्सर का समाधान करें नीतीश कुमार. आज अगर किसान मौजूदा सर्किल रेट पर अपना मुआवजा मांगता है जो उसका हक है तो उस अधिकार से उसको वंचित किया जाता है. अंत में हक अधिकार की मांग पर परिवार के सदस्यों को पीटा जाता है. चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा और कहा आखिर इसका क्या समाधान है बताइए.

नीतीश कुमार ने वैशाली में कहा था कि पुरुष करते रहते हैं. इस बयान पर चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार आखिर कहना क्या चाहते हैं? पुरुष और महिलाओं में भेदभाव कर क्या बताना चाह रहे हैं. मुख्यमंत्री की अपनी निजी सोच हो सकती है पर आज का युवा उनकी सोच को सुन रहे हैं. पिछले चुनाव में भी उनकी सोच का जवाब दिया था. आने वाले दिनों में भी उनको जबाब मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Education Minister: बीजेपी बोली- चंद्रशेखर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं, कहा- बिहार में शिक्षा का क्या होगा?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, MLC चुनाव के नतीजों पर भी बोले
संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, MLC चुनाव के नतीजों पर भी बोले
Bihar Weather: बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
तिरहुत में JDU की हार के बाद NDA में क्लेश! नीतीश कुमार के उम्मीदवार ने लगाया यह आरोप
तिरहुत में JDU की हार के बाद NDA में क्लेश! नीतीश कुमार के उम्मीदवार ने लगाया यह आरोप
MLC चुनाव: संजीव कुमार-अनिल झा की जीत पर गदगद तेजस्वी यादव, NDA पर बरसे
MLC चुनाव: संजीव कुमार-अनिल झा की जीत पर गदगद तेजस्वी यादव, NDA पर बरसे

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget