एक्सप्लोरर

Sitamarhi News: दुस्साहस! शिवहर में शराब तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, दो को लगी गोली, मचा हड़कंप

Bihar Crime: शिवहर में शराब तस्करों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक तस्कर और एक होमगार्ड को गोली लगी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल हुआ, जबकि अन्य फरार हो गए.

Sitamarhi News: शिवहर जिले में रविवार को शराब तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ होने की खबर मिली है. घटना में हुई फायरिंग में एक तस्कर और एक होमगार्ड को गोली लगी है. यह ताजा घटना शिवहर नगर थाना के सुंदरपुर खरौना गांव की है, जहां पुलिस को देखते ही पकड़े जाने के भय से शराब माफियाओं और तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, लेकिन शिवहर जिला ने जवाबी फायरिंग कर तस्करों की सोच पर पानी फेर दिया. वहीं, इस घटना की पूरे क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है.

पुलिस ने शराब तस्करों पर की जवाबी फायरिंग

तस्करों की ओर से कितनी राउंड फायरिंग की गई है इसकी जानकारी नहीं चल सकी है. पुलिस ने एक राउंड फायरिंग की है. इसकी पुष्टी शिवहर नगर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने की है. बताया कि शिवहर मद्य निषेध विभाग की सूचना पर तरियानी थाना की पुलिस के सहयोग से शराब तस्करों को पकड़ने की कोशिश की गई. ये तस्कर एक गाड़ी और बाइक से थे. पुलिस को देख बाइक सवार तस्कर ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे शिवहर थाना के एक होमगार्ड के घुटने के नीचे गोली लग गई. वहीं, पुलिस की फायरिंग में एक तस्कर के दाएं घुटने के नीचे गोली लगी है. बाइक सवार तस्कर फरार होने में सफल रहे. पुलिस तलाश में जुटी है.

गाड़ी और 44 कार्टन शराब जब्त

मिली सूचना के अनुसार दोनों जख्मी को सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. दोनों खतरें से बाहर बताए जा रहे हैं. शराब से लदी गाड़ी के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है. वाहन पर 44 कार्टन शराब मिली. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आगे की कार्रवाई में जुटी है.

ये भी पढे़ं: Jitan Ram Manjhi: बिहार उपचुनाव में NDA सभी सीटों पर कैसे जीता? जीतन राम मांझी ने किया रहस्य उजागर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget