एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi: बिहार उपचुनाव में NDA सभी सीटों पर कैसे जीता? जीतन राम मांझी ने किया रहस्य उजागर

Bihar bypoll Result: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने महाराष्ट्र और बिहार में एनडीए की जीत को पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार को श्रेय दिया. मांझी ने विपक्ष के प्रचार को नकारत्मक बताया.

Jitan Ram Manjhi: केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने महाराष्ट्र और बिहार में एनडीए के शानदार प्रदर्शन के लिए पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार का आभार जताया है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के चमत्कारी नेतृत्व में हमने बड़ी जीत दर्ज की है. सीएम नीतीश कुमार के प्रयास और डबल इंजन सरकार के कामों की वजह से हमने बिहार की चारों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है. आगामी 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी.

'जनता को गुमराह करने का किया काम'

जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रदेश की जनता का भरोसा पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर कायम है. विपक्ष के भ्रामक प्रचार को जनता ने खारिज कर दिया है. लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने जनता को गुमराह करने का काम किया, लेकिन इस बार जनता ने उनकी नकारात्मक राजनीति को नकार दिया है. हम और हमारा गठबंधन आरक्षण और संविधान के समर्थन में है. इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता.

जीत पर जेडीयू का आया बयान

वहीं, चुनाव परिणाम पर बिहार सरकार के मंत्री महेश्वरी हजारी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है. हमें जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करना चाहिए. हम उनका सम्मान करते हैं और उन्हें धन्यवाद देते हैं. चूंकि लोकतंत्र में हर व्यक्ति की अपनी पसंद होती है, इसलिए वह अपनी पसंद के अनुसार वोट करता है. उदाहरण के लिए, बिहार में हाल ही में हुए उप चुनाव ऐतिहासिक थे क्योंकि सभी चार सीटें एनडीए गठबंधन ने जीती है.

बता दें कि बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए ने शनिवार को चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए उपचुनाव में शानदार जीत हासिल की. ​​उसने इमामगंज सीट बरकरार रखी. वहीं, तरारी, रामगढ़ और बेलागंज सीटें 'इंडिया' ब्लॉक से छीन ली.

(आईएएनएस से भी जानकारी)

ये भी पढे़ं: Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव में RJD कैसे करेगी कमाल? तेजस्वी यादव के दावे से NDA में मचेगा भूचाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget