एक्सप्लोरर

लालू यादव ने 4 सीटों से दे दिया सिंबल, और कौन-कौन हो सकता है उम्मीदवार? सामने आए कुछ नाम

Lok Sabha Elections 2024: पहले चरण में बिहार की चार लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है. यहां से नाम फाइनल है. अन्य सीटों से उम्मीदवारों के नाम सामने आने लगे हैं.

RJD Seat Sharing: 2024 के लोकसभा चुनाव में आरजेडी 28 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी कम से कम 28 सीटों को अपने खाते में रखेगी. बीते गुरुवार (21 मार्च) को तो बिहार के पहले चरण में होने वाले चुनाव पर प्रत्याशियों को सिंबल भी दे दिया गया. औरंगाबाद से अभय कुशवाहा, नवादा से श्रवण कुशवाहा, जमुई से अर्चना रविदास और गया से कुमार सर्वजीत आरजेडी से लड़ेंगे. वहीं कुछ अन्य सीटों से उम्मीदवार कौन हो सकते हैं उसके भी कुछ नाम सामने आ रहे हैं.

सूत्रों के अनुसार, मुंगेर से कुमारी अनिता को टिकट मिल सकता है. कुख्यात अपराधी अशोक महतो की पत्नी हैं. पति-पत्नी ने पटना में राबड़ी आवास जाकर लालू से मुलाकात की थी. वहीं महराजगंज से रणधीर सिंह या टुन्ना जी पांडेय को पार्टी टिकट दे सकती है. बक्सर से सुधाकर सिंह, सारण से रोहिणी आचार्य, पाटलिपुत्र से मीसा भारती या रीतलाल यादव को टिकट मिल सकता है.

इसके अलावा अन्य कुछ सीटों के नाम और प्रत्याशियों के नाम जो सामने आ रहे हैं उनमें वैशाली से मुन्ना शुक्ला, जहानाबाद से सुरेंद्र यादव, बांका से जेपी यादव, हाजीपुर से शिवचंद्र राम, झंझारपुर से देवेंद्र प्रसाद यादव, मधुबनी से अली अशरफ फातमी, दरभंगा से ललित यादव, मधेपुरा से शांतनु यादव (शरद यादव के बेटे, कटिहार से अशफाक करीम, मोतिहारी से डॉ. राजेश कुमार उर्फ राजेश कुशवाहा, काराकाट से कांति सिंह की बहू उम्मीदवार हो सकती हैं. बाकी अन्य आठ सीटों पर उम्मीदवार कौन होगा इसके लिए भी मंथन चल रहा है.

नहीं हो पा रहा सीटों का बंटवारा

बता दें कि आरजेडी बिहार में कांग्रेस को आठ सीट से ज्यादा नहीं देना चाह रही है. यह वजह है कि दोनों के बीच अब तक बात नहीं बन सकी है. पहले सात सीट ही दे रही थी. कांग्रेस कम से कम 9 या 10 सीटों की मांग कर रही है. बीते गुरुवार को बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने लालू से मुलाकात की थी. कहा था कि बहुत जल्द सीटों का बंटवारा हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- Arvind Kejriwal Arrested: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर लालू यादव का मोदी सरकार पर हमला, बोले- ‘इनका जाना...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget