एक्सप्लोरर

'राबड़ी देवी को नहीं तो क्या तुम्हारी बीवी को CM बनाते', नित्यानंद राय पर लालू यादव का तंज

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव पटना के इस्कॉन मंदिर पहुंचे थे. यहां गोवर्धन पूजा समारोह में शामिल हुए. कार्यक्रम में ही लालू यादव ने बयान दिया है.

पटना: इस्कॉन मंदिर में आयोजित गोवर्धन पूजा समारोह में मंगलवार (14 नवंबर) को पहुंचे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने नित्यानंद राय (Nityanand Rai) और रामकृपाल यादव (Ramkripal Yadav) पर जमकर निशाना साधा. लालू ने नित्यानंद राय पर हमला करते हुए कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री हमारे यहां आने के लिए पहले संपर्क करते थे. बीजेपी यादवों में इन्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहती थी. देखा कि लालू यादव ने राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया. तंज कसते हुए कहा कि राबड़ी को नहीं बनाते तो तुम्हारी बीवी को बना देते क्या? लालू ने कहा कि राबड़ी देवी नहीं होती तो आज आरजेडी नहीं होता. आज नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार नहीं होती.

नित्यानंद राय का नाम लेते हुए लालू ने कहा कि गाय हमारी माता है और उसे तुम कटवाते हो? तुम्हारी हैसियत ये है अभी कि तेज प्रताप को खड़ा कर दें तो तुम्हारी जमानत जब्त हो जाएगी. नरेंद्र मोदी का नाम लेते हो. कृष्ण भगवान का सम्मेलन करना, उनका नाम लेना और नरेंद्र मोदी का माला जपना. क्या है नरेंद्र मोदी?

लालू बोले- 'यादव दो नहीं... एक'

लालू यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रामकृपाल यादव क्या थे ये तो आप लोग जानते ही होंगे. पटना बस स्टैंड में टेंपो चलवाना, लोगों को नोट दोगुना करना और होटल कब्जा करना काम था. लालू ने कहा कि यादव एक है. यादव दो नहीं है. ये लोग (बीजेपी) यादवों की शक्ति को खंडित करते हैं. 

'लाखों लोगों को शिक्षक बनाया गया, और बहाली निकलने वाली है'

आरजेडी सुप्रीमो ने कहा, "जहां-जहां बीजेपी का राज है, वहां-वहां यदुवंशियों को खंडित किया जा रहा है. हम चलने नहीं देंगे. आज हम लोगों की सरकार ने 75 प्रतिशत आरक्षण कर दिया है जो कभी लोगों ने सोचा नहीं था. रिजर्वेशन के अलावा देखा होगा कि लाखों लोगों को शिक्षक बनाया गया और लाखों बहाली निकलने वाली है. कोई रास्ता नहीं था पहले. वो रास्ता दिखाया गया और लोगों को मजबूत किया गया."

श्रीकृष्ण चेतना समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के अलावा शिवानंद तिवारी, जय प्रकाश नारायण यादव, मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव, भोला यादव सहित कई नेता मंच पर मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें- Bihar: 'जब से बनी महागठबंधन की सरकार, बिगड़ता जा रहा लॉ एंड ऑर्डर', जमुई में दारोगा हत्या पर बोले प्रशांत किशोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget