एक्सप्लोरर

जीतन राम मांझी बोले- '...तो पलटने में क्या दिक्कत है?', कहा- 'RJD के दबाव में विचलित हो गए CM नीतीश कुमार'

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार का यह चरित्र रहा है. इसके लिए लालू यादव ने पलटूराम का बहुत अच्छा टाइटल दिया है. अब वह जगह खोज रहे हैं कि कैसे हम निकलें.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने इंडिया गठबंधन के संयोजक बनने से इनकार किया और जिस तरह से महागठबंधन में सीटों को लेकर पेंच फंस रहा है उसको देखते हुए कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. एक चर्चा इन दिनों ये भी है कि नीतीश कुमार फिर से पलटी तो नहीं मारने वाले हैं? इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संयोजक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने गुरुवार (18 जनवरी) को बड़ी बात कह दी. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार का पलटना तो फितरत में है, मुझे कोई दिक्कत नहीं है. नीतीश कुमार आरजेडी के दबाव से विचलित हो चुके हैं.

'हम लोग कोई ऑब्जेक्शन नहीं करेंगे'

जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार का यह चरित्र रहा है. इसके लिए लालू यादव ने पलटूराम का बहुत अच्छा टाइटल दिया है. जब एक बार पलट कर अपना चरित्र समाज में दिखा दिया है तो दूसरी बार, तीसरी बार और चौथी बार में क्या दिक्कत है. हम समझते हैं कि वह अगर आते हैं यहां गठबंधन में तो भारतीय जनता पार्टी बड़ी पार्टी है और वह अगर उनको लेने की बात करती है तो हम लोग उसमें कोई ऑब्जेक्शन नहीं करेंगे.

आगे अपने बयान में जीतन राम मांझी ने कहा नीतीश कुमार ने कहा था कि वो तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे. ऐसा आश्वासन उन्होंने दिया था, लेकिन हम यह जानते थे कि नीतीश कुमार जीतन राम मांझी को नहीं रख सके तो वह किसी को अब मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे, जितना दिन तक निभा लें. आज राष्ट्रीय जनता दल के दबाव से नीतीश कुमार विचलित हैं और वह जगह खोज रहे हैं कि कैसे हम निकलें.

मांझी बोले- 'प्रधानमंत्री का दिखाया गया था सपना'

जीतन राम मांझी ने कहा कि यह नीतीश कुमार भी चाहते थे और उनको सब्जबाग दिखाया गया था कि वह प्रधानमंत्री के फेस होंगे, लेकिन पटना में ही लालू यादव ने राहुल गांधी से जब शादी करने और बारात जाने की बात कह दी थी तो उसी दिन मुख्यमंत्री को समझना चाहिए था. नीतीश कुमार ने समझने में देर कर दी है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सोनिया गांधी और लालू ने भी प्राण प्रतिष्ठा में जाने से इनकार कर दिया है... जानिए क्या बोले RCP सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget