एक्सप्लोरर

Lalu Prasad Yadav: अब इलाज कराने के लिए विदेश जा सकेंगे लालू यादव, जल्द ले सकते हैं अपॉइंटमेंट, पढ़ें पूरी खबर

Ordered issued for Passport of Lalu Yadav: लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला के पांच मामलों में जमानत पर हैं. कोर्ट ने लालू का पासपोर्ट जारी करने का आदेश दे दिया है.

पटना/रांची: आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) अब अपना इलाज कराने विदेश जा सकेंगे. कहा जा रहा है कि जल्द ही वे डॉक्टर से इसको लेकर सलाह और अपॉइंटमेंट ले सकते हैं. मंगलवार को सीबीआई (CBI) के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट जारी करने का आदेश दे दिया.

लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला के पांच मामलों में जमानत पर हैं. कोर्ट में यह आवेदन दुमका कोषागार से जुड़े कांड संख्या आरसी 38ए/96 मामले में किया गया था. बताया गया कि पासपोर्ट की वैधता खत्म होने वाली है और उसका नवीनीकरण कराना है. इसी संबंध में कोर्ट से अनुरोध किया गया था कि पासपोर्ट को रिलीज करने का आदेश दिया जाए जिस पर मंगलवार को सुनवाई हुई.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में डॉक्टर का हो गया पकड़ौआ विवाह! इलाज करने के लिए घर से निकला था, रास्ते में हो गया 'अपहरण'

लालू यादव के वकील ने क्या कहा?

बता दें कि पासपोर्ट नवीनीकरण के बाद लालू प्रसाद यादव किडनी का इलाज कराने के लिए विदेश जा सकेंगे. लालू के वकील प्रभात कुमार का कहना है कि 1996 में ही आरजेडी सुप्रीमो का पासपोर्ट कोर्ट में जमा किया गया था जब चारा घोटाला मामले में उन्हें जमानत मिली थी. इससे पहले भी जरूरत पड़ने पर लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट रिलीज किया जा चुका है.

अभी पटना में हैं लालू प्रसाद यादव

लालू प्रसाद यादव कई बीमारियों से जूझ रहे हैं. इस संबंध में कई बार उनकी ओर से इसके बारे में कोर्ट को भी बताया गया है. राज्यसभा को लेकर टिकट के बंटवारे के समय लालू प्रसाद यादव पटना आए थे. तब से वो पटना में ही हैं. इसी बीच उन्होंने कई बार पार्टी के नेताओं के साथ बैठक भी की है.

यह भी पढ़ें- Murder in Bihar: गोपालगंज में रास्ते के विवाद में युवक की हत्या, घटना के बाद दो पक्षों में तनाव, गांव में पुलिस बल तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget