एक्सप्लोरर

Bihar: RJD ने CM नीतीश कुमार से की बड़ी अपील, मनोज झा बोले- 'आज शाम तक मुख्यमंत्री...'

Bihar Politics: बिहार की मौजूदा महागठबंधन सरकार में छा रहे संकट के बादल के बीच आरजेडी के नेता मनोज झा का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान हो जाएगा.

Bihar News: बिहार में सियासी तूफान के बीच आरजेडी ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से बड़ी अपील की है. आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा (Manoj Jha) ने कहा कि वो सीएम नीतीश कुमार से आग्रह करते हैं कि शाम तक सब कंफ्यूजन दूर हो जाएगा. जो चल रहा है और चलाया जा रहा है, मुख्यमंत्री भी देख रहे होंगे और वही इसे सॉल्व कर सकते हैं. आरजेडी ने आज तक ऐसा (खेला) नहीं किया. 9 अगस्त 2022 को जब यह गठबंधन बना इसकी ईंट लालू यादव, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने रखी, उसका उद्देश्य ही था कि बीजेपी की नफरत की राजनीति को खत्म किया जाए. उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री शाम तक इसका खंडन कर देंगे.

मनोज झा ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''मैं ये बात फिर से दोहरा रहा हूं कि 9 अगस्त 2022 को जब यह गठबंधन बना तो बुनियाद की ईंट लालू जी, नीतीश जी और तेजस्वी जी ने रखी. यह ईंट की तासीर थी कि हमें बीजेपी की भय, भूख और घृणा वाली राजनीति को विराम देना है. सृजन का सिलसिला चल पड़ा. यह संशय की जो बात की जा रही है. सीएम भी टेलीविजन देख रहे हैं. वह शाम तक इसका खंडन कर देंगे. महागठबंधन को नुकसान नहीं  है. बहुत समय बाद प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं और वह बरकरार रहेगा.''

नीतीश ही रहेंगे सीएम?
माना जा रहा है कि अगर जेडीयू, बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाती है तो सीएम नीतीश कुमार ही होंगे. सूत्रों के मुताबिक सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष काचुनाव होगा और फिर मंत्रियों का नाम फाइनल होगा. माना जा रहा है कि बीजेपी, जेडीयू को लोकसभा की 12-15 सीट लड़ने के लिए ऑफर कर सकती है. हालांकि इनपर मुहर औपचारिक घोषणा के बाद ही लगेगी. 

एनडीए के घटक दलों ने कही यह बात
उधर, बिहार की राजनीतिक गतिविधियों पर एनडीए के घटक दलों लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और एचएएम की भी नजर है. एलजेपी-पासवान के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मौजूदा घटना पर कहा कि अभी सही समय का समय इंतजार करना चाहिए. जब स्थिति स्पष्ट होगी फिर अपना रुख जाहिर करेंगे. उन्होंने कहा कि फिलहाल एनडीए की स्थिति मजबूत है और वह अपने दम पर 40 सीटें जीत सकती है. उधर, हम पार्टी के अध्यक्ष संतोष मांझी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के नए कैबिनेट में उनकी पार्टी का भी प्रतिनिधित्व होगा. मांझी ने कहा कि नीतीश के नेतृत्व में बिहार का विकास होगा. 

य़े भी पढ़ें- Bihar: बिहार में सियासी अटकलों के बीच क्या कहते हैं आंकड़े, जानें- किस पार्टी के पास कितने विधायक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Politics: दीपक प्रकाश के लिए बीजेपी में RLM का विलय करेंगे उपेंद्र कुशवाहा? खुद साफ कर दी तस्वीर
दीपक प्रकाश के लिए बीजेपी में RLM का विलय करेंगे उपेंद्र कुशवाहा? खुद साफ कर दी तस्वीर
Supaul News: कोसी नदी में ओवरलोडिंग के चलते पलटी नाव, 3 बच्चे अस्पताल में भर्ती
सुपौल: कोसी नदी में ओवरलोडिंग के चलते पलटी नाव, 3 बच्चे अस्पताल में भर्ती
पवन सिंह का ज्योति सिंह से तलाक हुआ या नहीं? चुनावी हलफनामे से हो गया बड़ा खुलासा
पवन सिंह का ज्योति सिंह से तलाक हुआ या नहीं? चुनावी हलफनामे से हो गया बड़ा खुलासा
Bihar Politics: एमएलसी नहीं बन पाए दीपक प्रकाश, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के पास अब क्या हैं ऑप्शन?
एमएलसी नहीं बन पाए दीपक प्रकाश, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के पास अब क्या हैं ऑप्शन?

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नरेंद्र मोदी ने बनाया सबसे लंबे समय तक चुने हुए PM का रिकॉर्ड, अमेरिका से आई बधाई, कहा - 'उनकी लीडरशिप में...'
नरेंद्र मोदी ने बनाया सबसे लंबे समय तक चुने हुए PM का रिकॉर्ड, अमेरिका से आई बधाई, कहा - 'उनकी लीडरशिप में...'
'न बिजली जले, न पंखा चले...', यूपी में बिजली कटौती को लेकर अखिलेश यादव ने लिखा गीत
'न बिजली जले, न पंखा चले...', यूपी में बिजली कटौती को लेकर अखिलेश यादव ने लिखा गीत
मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर PM मोदी पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- 'कितने बेताब हैं...'
मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर PM मोदी पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- 'कितने बेताब हैं...'
IND A Vs SL A 2026: उन चार गेंदों की कहानी जिसने बदल दी मैच की दिशा, भारत A ने कैसे दी श्रीलंका A को शिकस्त
उन चार गेंदों की कहानी जिसने बदल दी मैच की दिशा, भारत A ने कैसे दी श्रीलंका A को शिकस्त
Tejasswi Prakash Birthday: गोवा से दुबई तक फैली है करोड़ों की प्रॉपर्टी, मुंबई से लग्जरी ब्यूटी पार्लर, जानें- कितनी अमीर हैं तेजस्वी प्रकाश
गोवा से दुबई तक फैली है करोड़ों की प्रॉपर्टी, मुंबई से लग्जरी ब्यूटी पार्लर, जानें- कितनी अमीर हैं तेजस्वी प्रकाश
US Iran War: होर्मुज के पास ईरान ने अमेरिका के जिस अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर को मार गिराया, वो भारत के पास कितने?
होर्मुज के पास ईरान ने अमेरिका के जिस अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर को मार गिराया, वो भारत के पास कितने?
जून में करें इन 4 फसलों की खेती, 4 महीने में होगी 4 लाख रुपये की मोटी कमाई
जून में करें इन 4 फसलों की खेती, 4 महीने में होगी 4 लाख रुपये की मोटी कमाई
अमिताभ बच्चन ने खरीदी Defender की सबसे पावरफुल SUV, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
अमिताभ बच्चन ने खरीदी Defender की सबसे पावरफुल SUV, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget