एक्सप्लोरर

Bihar: बिहार में सियासी अटकलों के बीच क्या कहते हैं आंकड़े, जानें- किस पार्टी के पास कितने विधायक?

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा के सदस्यों की संख्या 243 है. सरकार में शामिल आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है जबकि विपक्षी बीजेपी के सदस्यों की संख्या इससे केवल एक ही कम है.

Bihar News: बिहार में गुरुवार को राजनीतिक दल सियासी जोड़-तोड़ में लगे हुए रहे. सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू (JDU) के एनडीए में शामिल होने की संभावना है. ऐसे बीजेपी में इसको लेकर बैठक हो रही है तो वहीं नीतीश कुमार की पार्टी में बैठक का दौर जारी है. उधर, महागठबंधन के सहयोगी आरजेडी के नेता लालू यादव (Lalu Yadav) भी अपनी तरफ से कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने सीएम से फोन पर बात की है तो अपने विश्वासपात्र शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) को नीतीश कुमार से मिलने के लिए भेजा है.

दूसरी तरफ बीजेपी ने भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया. बिहार में विधानसभा सदस्यों की संख्या 243 है और बहुमत का आंकड़ा 122 है. सरकार में आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस और लेफ्ट शामिल है. आरजेडी के 79, जेडीयू के 45, कंग्रेस के 19, लेफ्ट के 16 और एक निर्दलीय सदस्य सत्तापक्ष में है जबकि विपक्षी एनडीए के घटक बीजेपी के 78 और एचएएम के पांच विधायक हैं. बीजेपी को सरकार बनाने के लिए 40 सीटें चाहिए. अगर जेडीयू साथ आ जाती है तो उसके लिए यह राह आसान हो सकती है. 

एक-दो दिन में फैसला ले सकते हैं नीतीश
जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने हालांकि इंडिया गठबंधन को सलामत बताते हुए एनडीए में शामिल होने की खबरों को खारिज कर दिया है लेकिन माना जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार पार्टी के भविष्य को लेकर एक-दो दिन में फैसला ले सकते हैं. उनकी पार्टी और  बीजेपी के बीच में सीएम और डिप्टी सीएम के पद के अलावा विधानसभा को भंग किए जाने पर भी चर्चा चल रही है. इन सबके बीच इंडिया गठबंधन पर चर्चा कहीं पीछे चली जिसके गठन में नीतीश कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी. नीतीश ने इंडिया गठबंधन को बीजेपी के खिलाफ खड़ा किया लेकिन वह अब खुद बीजेपी से गठजोड़ की तैयारी में हैं.

ये भी पढ़ें- क्या परिवारवाद वाले बयान से CM नीतीश ने RJD पर साधा निशाना? केसी त्यागी ने साफ किया रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget