एक्सप्लोरर

Lalan Singh Resigned: अध्यक्ष पद से हटने के बाद ललन सिंह की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार के लिए दिल से कही ये बात

Lalan Singh Reaction on Nitish Kumar: ललन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. लिखा कि पूरा जनता दल (यूनाइटेड) परिवार लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आपके (नीतीश कुमार) प्रयासों के साथ है.

पटना: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद ललन सिंह (Lalan Singh) ने अब पहली प्रतिक्रिया दे दी है. शुक्रवार (29 दिसंबर) की देर शाम उन्होंने ना सिर्फ सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट पर अपनी प्रोफाइल अपडेट की बल्कि सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के लिए दिल से बड़ी बात भी लिख दी. एक्स (X) पर पोस्ट लिखने के साथ ही ललन सिंह ने बैठक की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं.

ललन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जनता दल (यूनाइटेड) के सर्वमान्य नेता और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बहुत-बहुत बधाई. पूरा जनता दल (यूनाइटेड) परिवार लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आपके प्रयासों के साथ है. हमें पूरा भरोसा है कि आपके नेतृत्व में पार्टी कामयाबी के नए मापदंड स्थापित करेगी."

ललन सिंह ने प्रोफाइल अपडेट कर क्या लिखा?

इस्तीफे के बाद ललन सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रोफाइल को भी अपडेट कर दिया है. अब उन्होंने खुद को 'लोकसभा में जेडीयू का नेता' लिखा है. पहले अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल में ललन सिंह ने जेडीयू का नेशनल प्रेसिडेंट लिखा था. शुक्रवार को प्रोफाइल में बदलाव करते हुए उन्होंने नेशनल प्रेसिडेंट शब्द को हटा दिया.

बता दें कि ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर जेडीयू के नेता कह रहे हैं कि उन्हें चुनाव लड़ना है इसलिए ललन सिंह ने इस्तीफा दिया है. हालांकि चर्चा कई तरह की है. सूत्रों ने कहा कि पार्टी के भीतर अधिकतर प्रमुख नेताओं का मानना था कि नीतीश कुमार को 2024 में लोकसभा चुनावों से पहले इस महत्वपूर्ण समय में संगठन की कमान संभालनी चाहिए. पार्टी विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है.

सूत्रों ने यह भी बताया कि नीतीश कुमार के साथ हाल में हुई बातचीत में पार्टी के भीतर कई नेताओं ने सिंह की नेतृत्व शैली की आलोचना की थी. नीतीश कुमार ने कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने के इच्छुक नहीं हैं, लेकिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के फैसले का पालन करेंगे.

(इनपुट भाषा से भी)

यह भी पढ़ें- Lalan Singh Resign: लोकसभा चुनाव से पहले ललन सिंह का इस्तीफा क्या कहता है? जानिए 3 बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
बिहार में ‘प्रशासन निकम्मा’ वाले बयान पर मांझी का पलटवार, जानें क्या कहा?
बिहार में ‘प्रशासन निकम्मा’ वाले बयान पर मांझी का पलटवार, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह-नीरज विवाद पर BJP ने क्यों बनाई दूरी? गुरु प्रकाश ने बताया
अनंत सिंह-नीरज विवाद पर BJP ने क्यों बनाई दूरी? गुरु प्रकाश ने बताया

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget