एक्सप्लोरर

Bihar Politics: तेजस्वी ने CM नीतीश को कहा डरपोक तो भड़के कुशवाहा, कहा- मुख्यमंत्री को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

कुशवाहा ने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को उनसे इस मामले या किसी अन्य मामले पर सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है. जिन शब्दों का वो इस्तेमाल करते हैं वो गलत है.

पटना: राज्य में जातीय जनगणना (Caste Based Census) पर जारी विवाद को लेकर वार पलटवार का दौर जारी है. विपक्ष के नेता खासकर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) मुख्यमंत्री पर हमलावर हैं और आए दिन उन्हें घेरते हुए नजर आते हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को डरपोक और कमजोर बताया. तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री जातीय जनगणना नहीं कराएंगे क्यूंकि उनमें इतनी ताकत ही नहीं है. वे केवल बातें ही करते रहेंगे. हालांकि, उनके इस बयान पर अब उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने प्रतिक्रिया दी है.

मुख्यमंत्री को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

कुशवाहा ने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को उनसे इस मामले या किसी अन्य मामले पर सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है. जिन शब्दों का वो इस्तेमाल करते हैं वो गलत है. सिर से पांव तक वो खुद कैसे हैं ये पूरे देश की जनता को पता है. ऐसे शब्दों का उपयोग उन्हें नहीं करना चाहिए. उन्हें तो इस मुद्दे पर राजनीति भी नहीं करनी चाहिए. 

Bihar News: दहेज में 15 लाख नहीं मिलने पर फिरा दारोगा का सिर, मारकर कर पत्नी को घर से निकाला, केस दर्ज

जातीय जनगणना के मुद्दे पर ना हो राजनीति

सर्वदलीय बैठक को लेकर तेजस्वी यादव की ओर से की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि  एक बार बैठक करके ही बातें तय हईं हैं. उन्हें बैठक से इतनी दिक्कत थी तो प्रधानमंत्री से मिलने क्यों गए थे. उस वक्त कहते कि मुख्यमंत्री खुद सक्षम हैं वो अकेले जाएं. कुशवाहा ने कहा कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर सभी सहमत है. मुख्यमंत्री ने कह भी दिया है कि सर्वदलीय बैठक होगी. बैठक में निर्णय लेकर राज्य में जातीय जनगणना कराई जाएगी. ये मामला ऐसा है ही नहीं कि इस पर राजनीति हो. ये राज्य की जनता की हित से जुड़ा मामला है. अब अगर इसपर कोई राजनीति कर रहा है तो उस पर क्या कहा जा सकता है.

तेजस्वी यादव ने कही थी ये बात

बता दें कि शुक्रवार को तेजस्वी ने कहा था, " असल में मुख्यमंत्री में कलेजा नहीं है और होगा भी नहीं. वो कुछ नहीं कराएंगे. ये तो आरएसएस की गोद में बैठे हुए हैं. पूरी तरीके से संघ का चोला पहने हुए हैं और भारी डरपोक हैं. वो एक थके हुए और डरपोक मुख्यमंत्री हैं. इनको देशहित और जनता हित से कोई मतलब नहीं है. केवल अपना इंटरेस्ट है कि कुर्सी पर कैसे बने रहें. बिहार आज सबसे पीछे है. क्योंकि नीतीश कुमार की सरकार है." 

यह भी पढ़ें -

Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव ने विभा देवी को नियुक्त किया विधायक प्रतिनिधि, कुख्यात अशोक यादव की हैं पत्नी

CM नीतीश पर RJD में रार! जगदानंद सिंह ने दिया 'प्यार' तो तेजस्वी ने लगाई 'फटकार', कहा- गलतफहमी मत पालें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget