एक्सप्लोरर

Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव ने विभा देवी को नियुक्त किया विधायक प्रतिनिधि, कुख्यात अशोक यादव की हैं पत्नी

अशोक यादव का तेज प्रताप के विधानसभा क्षेत्र में काफी दबदबा रहा है और यही वजह है कि तेज प्रताप यादव ने विधायक प्रतिनिधि के तौर पर विभा देवी को चुना है.

समस्तीपुर: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े लाल व हसनपुर से विधायक तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. वे कभी सुर्खियां बटोरने में पीछे नहीं हटते. ताजा मामला उनके विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि का है. दरअसल, शुक्रवार को तेज प्रताप ने बिथान के कुख्यात रहे अशोक यादव की पत्नी विभा देवी को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है. विभा देवी की पहचान आरजेडी नेता अशोक यादव की पत्नी के तौर पर ज्यादा है. अशोक यादव समस्तीपुर-खगड़िया इलाके के कुख्यात के तौर पर चर्चित रहे हैं.

खुद ट्वीट कर दी जानकारी 

तेज प्रताप यादव ने विभा देवी को अपने विधायक प्रतिनिधि के तौर पर चुने जाने की जानकारी खुद अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए दी है. ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है, " हसनपुर विधानसभा क्षेत्र की आरजेडी नेता विभा देवी को विधायक प्रतिनिधि का नियुक्ति पत्र दिया, बहुत-बहुत बधाई." बता दें कि अशोक यादव का तेज प्रताप के विधानसभा क्षेत्र में काफी दबदबा रहा है और यही वजह है कि तेज प्रताप यादव ने विधायक प्रतिनिधि के तौर पर विभा देवी को चुना है.

पुलिस से बचने के लिए महिला ने लिया मां दुर्गा का 'अवतार', त्रिशूल और तलवार देख चौंक गए सिपाही

जानें कौन हैं अशोक यादव 

आरजेडी के जिला उपाध्यक्ष रह चुके अशोक यादव के ऊपर प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय एजेंसी तक कार्रवाई कर चुकी है. ईडी ने उनकी करोड़ों की संपत्ति जब्त करने का फैसला साल 2018 में लिया था, इसके बाद उनको गिरफ्तार भी किया गया था. उनके खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज रहे हैं. हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अवैध हथियार, विस्फोटक की खरीद-फरोख्त जैसे मामलों में उनको पुलिस ने अलग-अलग केस में आरोपी बना रखा है. 

बीते 26 अक्टूबर, 2018 को समस्तीपुर के आरजेडी नेता अशोक यादव की ईडी द्वारा अपराधिक मामलों में संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करने के बाद उनकी पत्नी और बिथान की तत्कालीन प्रखंड प्रमुख विभा देवी मीडिया के सामने आई थीं. उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा किए गए कार्रवाई को अफसरशाही और राजनीति से प्रेरित बताया था. आरजेडी नेता अशोक यादव की पत्नी विभा देवी ने कहा कि मेरे पति और मेरे पूरे परिवार पर जो ईडी द्वारा कार्रवाई की गई है, वो पूरी तरह से गलत है. उन्होंने कहा कि ब्रजेश ठाकुर जैसे लोगों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर सामने आई थी. उनको यह पता लगाना चाहिए था कि नीतीश कुमार और ब्रजेश ठाकुर के बीच क्या संबंध था.

यह भी पढ़ें -

Bihar Corona Update: नीतीश सरकार के दो और मंत्री कोरोना से संक्रमित, शहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी की रिपोर्ट पॉजिटिव

Bihar Corona News: कोरोना संकट के बीच बिहार विधानसभा सचिवालय किया गया बंद, सभा समितियों की सभी बैठक स्थगित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget